![]()
नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका शहर थाना पुलिस ने शादियों के लिए दहेज का सामान दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी जाबिर निवासी गांव घाटमीका, थाना पहाड़ी, राजस्थान को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2024 में फिरोजपुर झिरका सदर थाना में धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी नहीं होने पर कोर्ट ने उसे फरार घोषित कर दिया था। थाना शहर प्रभारी कुलदीप ने बताया कि आरोपी जाबिर के खिलाफ दर्ज मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दहेज का सामान दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप आरोप है कि आरोपी स्कीम के तहत दहेज का सामान देने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करता था। उस पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप है। इस संबंध में वर्ष 2024 में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस आरोपी से जुड़े मामले की जांच और कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है। थाना प्रभारी कुलदीप के अनुसार, आरोपी के संबंध में अन्य थानों को भी सूचना दी गई है। यदि किसी अन्य थाने में उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज है या वह किसी दूसरे मामले में वांछित है, तो संबंधित पुलिस टीम फिरोजपुर झिरका शहर थाना से संपर्क कर सकती है।
Source link
दहेज के सामान के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला अरेस्ट:नूंह कोर्ट ने फरार घोषित किया, दो साल से चल रहा था फरार
