Headlines

दादरी फायरिंग केस के साजिशकर्ता का एनकाउंटर:CIA ने दोनों पैरों में गोली मारकर पकड़ा; शराब-टोल के ठेकों को लेकर रंजिश थी




चरखी दादरी में सिटी थाने के सामने 7 लोगों पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता का एनकाउंटर कर दिया। आरोपी अमरदीप उर्फ पंकज के दोनों पैरों में गोलियां लगी हैं। पुलिस टीम घायल हालत में अमरदीप को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए CIA की टीम लगातार छापेमारी कर रही थी। एनकाउंटर दादरी के गोपालवास के पास हुआ। पुलिस को आरोपी के पास से एक अवैध हथियार भी बरामद हुआ है। अमरदीप ने अमित फतेहगड़ियां को मारने की साजिश रची थी। दोनों के बीच शराब और टोल के ठेके को लेकर रंजिश चल रही थी। अमरदीप पर एक दर्जन से भी अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अमरदीप के साथियों ने 6 अगस्त को कोर्ट से कुछ दूरी पर अमित समेत 6 लोगों पर 30 राउंड फायरिंग की थी। घटना में घायल हुए हिसार के कीर्तिमान की मौत हो चुकी है। टोल और शराब के ठेके को लेकर विवाद मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी अमरदीप की अमित फतेहगड़िया से राइवेलरी चल रही थी। दोनों के बीच चरखी दादरी, भिवानी और आसपास के एरिया में रंगदारी, शराब के ठेकों और टोल प्लाजा ठेके को लेकर विवाद चल रहा था। अमित खुद भी एक हिस्ट्रीशीटर था। उस पर कई क्रिमिनल केस दर्ज हैं। दोनों के बीच पहले भी कई बार झड़पें हो चुकी थीं। अमरदीप को डर था कि अगर उसने अमित को रास्ते से नहीं हटाया, तो अमित उसकी हत्या करवा सकता है। इसके बाद ही उसने अमित को मारने का प्लान बनाया। 6 दिन में ये दूसरी मुठभेड़ सिटी थाना के बाहर फायरिंग केस में आरोपियों और पुलिस के बीच 2 बार मुठभेड़ हो चुकी है। पहली मुठभेड़ 7 अगस्त को हुई। CIA का बौंद-कलानौर रोड पर चेकिंग के दौरान झज्जर के माजरा गांव निवासी रोहित उर्फ कातिया से आमना-सामना हो गया। पुलिस फायरिंग में रोहित के पैर में गोली लगी। मामले में अब 12 अगस्त को फिर से मुठभेड़ हुई। जिसमें गांव साहुवास निवासी अमरदीप उर्फ पंकज गोली लगने के कारण घायल हो गया। अब अमरदीप के बारे में जानिए… घायलों के शरीर से 20 गोलियां मिलीं थाने के पास हुए हमले के बाद सभी घायलों को रोहतक के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद अमित और कीर्तिमान को गुरुग्राम शिफ्ट कर दिया गया। डॉक्टरों की टीम ने इनका ऑपरेशन कर शरीर से 20 गोलियां निकाली थीं। इनमें कीर्तिमान के पैर और गर्दन से 3 गोलियां, कृष्ण के हाथ-पैर और छाती से चार गोलियां, अमित फतेहगड़िया की कमर और पैरों से सात गोलियां, अंकित (मानकावास) की छाती, कमर और कूल्हे के पास से चार गोलियां, अंकित (भिवानी) के पैर और पेट से 2 गोली निकली थीं। घायलों में से कीर्तिमान की मौत हो चुकी है। पुलिस 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी दादरी पुलिस अभी तक इस केस में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें रोहित कातिया, साहुवास निवासी प्रीत, चरखी दादरी के लोहारू चौक निवासी युद्धबिंद्र, गांव दातौली निवासी शिवकांत उर्फ नीतिन, गांव फतेहगढ़ निवासी विश्वजीत ढिल्लू, गांव रावलधी निवासी सचिन उर्फ रोट, रोहित बाबा बलियाणा और गांव साहुवास निवासी अमरदीप उर्फ पंकज शामिल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *