![]()
चंडीगढ़ | हारट्रॉन स्किल सेंटर, सेक्टर-16 पंचकूला में शुक्रवार को हरियाली तीज मनाई। इसमंे स्टूडेंट्स ने अपनी क्षेत्रीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ाव को दिखाया। सभी बच्चे पारंपरिक परिधानों पहन कर आैर परांदे लगाकर पहुंचे। उन्होंने गिद्दा की परफॉर्मेंस दी। लाइव बैंड के साथ म्यूजिकल परफॉर्मेंस भी दी। डायरेक्टर अनुपम जैन ने स्टूडेंट्स की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति से जोड़ने के साथ उनके आत्मविश्वास और रचनात्मकता को भी बढ़ावा देते हैं। इस दौरान मित्रता, एकता और सांस्कृतिक जुड़ाव को भी मजबूत किया गया।
Source link
दिखाई पंजाबी संस्कृति की झलक
