Headlines

दिल्ली को ट्रांजिट नहीं, डेस्टिनेशन सिटी बनाएगी सरकार:सीएम बोलीं- पर्यटक दिल्ली में ज्यादा समय बिताएं, यही लक्ष्य




दिल्ली को केवल कुछ घंटों या एक दिन के लिए घूमकर निकल जाने वाली ‘ट्रांजिट सिटी’ के बजाय देश-दुनिया के पर्यटकों की ‘डेस्टिनेशन सिटी’ बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को अक्षरधाम मंदिर में आयोजित ‘स्पिरिचुअल एंड हेरिटेज टूरिज्म कॉन्क्लेव-2026’ में दिल्ली के चार स्पिरिचुअल और हेरिटेज टूरिज्म सर्किट लॉन्च किए। सम्मेलन की थीम दिल्ली- द कैपिटल ऑफ स्पिरिचुअलिटी, हेरिटेज एंड एक्सपीरियंसेज रही। कार्यक्रम में आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव भी मौजूद रहे। सीएम ने कहा चारों सर्किट के जरिए दिल्ली के धार्मिक, आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों को एक समग्र यात्रा अनुभव से जोड़ा गया है। सरकार का लक्ष्य है कि पर्यटक केवल लाल किला, पुराना किला या हुमायूं का मकबरा देखकर वापस न लौटें, बल्कि दिल्ली की विविध आस्था, वास्तुकला, संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को करीब से समझें।
होटल, रेस्टोरेंट और स्थानीय कारोबार को मिलेगा फायदा
सीएम ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा मिलने से होटल, रेस्टोरेंट, टूर ऑपरेटर, स्थानीय गाइड, कलाकार, कारीगर और छोटे कारोबारियों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली देश की विविध संस्कृति का जीवंत प्रतिबिंब है। यहां मंदिर, गुरुद्वारे, चर्च, मस्जिद, बौद्ध और जैन स्थल एक साथ इसकी बहुधार्मिक पहचान को मजबूत करते हैं। चार सर्किट में क्या-क्या शामिल 1. गुरुद्वारा बंगला साहिब, सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल, अग्रसेन की बावली, लोटस टेंपल और अक्षरधाम। 2. बिड़ला मंदिर, झंडेवालान माता मंदिर, जंतर-मंतर, योगमाया मंदिर और जगन्नाथ मंदिर। 3. प्राचीन हनुमान मंदिर, दिगंबर जैन लाल मंदिर, अंबेडकर मेमोरियल, पुराना किला और हजरत निजामुद्दीन। 4. गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब, बुद्धिस्ट टेंपल, चर्च ऑफ रिडेम्पशन, महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क, छतरपुर मंदिर और लिंगा भैरवी सन्निधानम।
मुख्यमंत्री ने पर्यटन क्षेत्र से जुड़े संस्थानों, होटल-हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री, टूर ऑपरेटरों, स्थानीय कारोबारियों और कंटेंट क्रिएटर्स से दिल्ली की विरासत और आध्यात्मिक पहचान को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने में सहयोग की अपील की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *