Headlines

महेंद्रगढ़ में मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने किया जलाभिषेक:समृद्धि और खुशहाली की कामना, भूरास्ता धाम के लिए 11 लाख के अनुदान की घोषणा




हरियाणा के महेंद्रगढ़ स्थित भूरास्ता धाम, गांव देवराली-राठीवास में मंगलवार को सावन शिवरात्रि का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और कावड़ियों का आगमन शुरू हो गया था। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर पहुंचे कावड़ियों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कावड़ियों और अन्य शिवभक्तों के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। उन्होंने पूजा-अर्चना में भाग लिया और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर डॉ. अरविंद शर्मा ने भूरास्ता धाम के विकास कार्यों के लिए 11 लाख रुपए के अनुदान की घोषणा की। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का विकास श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बढ़ाता है और हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करता है। सनातन संस्कृति में शिवरात्रि महत्वपूर्ण पर्व : अरविंद शर्मा डॉ. अरविंद शर्मा ने सावन शिवरात्रि को सनातन संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण पर्व बताया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की आराधना से आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। मंत्री ने हरिद्वार से गंगाजल लाने वाले कावड़ियों की श्रद्धा और तपस्या की सराहना करते हुए कहा कि यह उनकी अटूट आस्था का प्रतीक है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंत्री ने यह भी कहा कि धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करते हैं और सनातन परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने में सहायक होते हैं। पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. राम बिलास शर्मा के परिवार की परंपरा के अनुसार, उनके भाई राजू शर्मा इस वर्ष भी कावड़ लेकर भूरास्ता धाम पहुंचे। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने राजू शर्मा का भगवान शिव का जलाभिषेक करवाया। कावड़ियों के मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। भूरास्ता धाम में हवन-यज्ञ का आयोजन सावन शिवरात्रि के अवसर पर भूरास्ता धाम में हवन-यज्ञ का आयोजन भी किया गया। हवन के बाद भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति डालकर भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इसके बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। दिनभर मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। कावड़ियों की सेवा,जलाभिषेक,पूजा-अर्चना,हवन और भंडारे के चलते पूरा भूरास्ता धाम शिवभक्ति में डूबा नजर आया। इस अवसर पर महेंद्रगढ़ से विधायक कंवर सिंह यादव, पूर्व विधायक अटेली सीता राम, हरीश कौशिक,बिल्लू सरपंच,राजू शर्मा,अश्वनी शर्मा,अमित मिश्रा,देवेंद्र यादव,रमेश यादव,हनुमान गोदारा,वीरेंद्र ब्रह्मचारी,धर्मबीर शर्मा आदि उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *