Headlines

दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह में मनजिंदर सिंह सिरसा:छात्राओं को किया संबोधित; कहा- आजादी अनगिनत बलिदानों का परिणाम




पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव, उद्योग तथा खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शुक्रवार को ख्याला स्थित स्कूल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और स्कूल स्टाफ को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। छात्राओं को संबोधित करते हुए सिरसा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व का अवसर है। यह उन स्वतंत्रता सेनानियों और पूर्वजों के बलिदान को याद करने का दिन है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए कठिनाइयां झेलीं और अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। बेटियों को समान अवसर जरूरी
सिरसा ने कहा कि भारत की प्रगति उसकी बेटियों की प्रगति से जुड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार बेटियों की शिक्षा और सशक्तिकरण पर जोर देते रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘बेटी पढ़ेगी, बेटी बढ़ेगी’ केवल नारा नहीं, बल्कि देश के भविष्य को मजबूत करने का संकल्प है। बेटियों को शिक्षा, सम्मान और आगे बढ़ने के समान अवसर देना जरूरी है। आजादी बलिदानों से मिली
मंत्री ने कहा कि देश की आजादी आसानी से हासिल नहीं हुई। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान वंदे मातरम का नारा लगाने पर भी जेल जाना पड़ता था। उन्होंने कहा कि आज भारतीय खुलकर सांस ले सकते हैं, पढ़ सकते हैं, सपने देख सकते हैं और बेहतर भविष्य की उम्मीद कर सकते हैं। यह अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का परिणाम है। सिरसा ने विभाजन की पीड़ादायक स्मृतियों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के संघर्ष और दर्दनाक अतीत को याद करने के साथ उज्ज्वल और सुनहरे भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *