![]()
कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर रविवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली के जंतर-मंतर पर मार्च बुलाया है। शनिवार को हजारों समर्थकों को पुलिस ने रास्ते में रोक दिया था। करीब 7000 लोगों को हिरासत में भी लिया गया। CJP के तीनों टॉप लीडर्स, अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका अब भी पुलिस हिरासत में हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, तीनों को सुबह 9 बजे दिल्ली कैंट थाने में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। तीनों को कल दिल्ली एयरपोर्ट पर प्लेन से हिरासत में लिया गया था। दूसरी तरफ, दिल्ली में कल 250 ट्रेनें रद्द करने और 45 मेट्रो स्टेशन बंद रखने के मामले में सुप्रीम कोर्ट आज छुट्टी के दिन सुनवाई करेगा। गृह सचिव, दिल्ली पुलिस कमिश्नर और DMRC चेयरपर्सन के खिलाफ कोर्ट के आदेश की अनदेखी पर अवमानना कार्रवाई की मांग की गई है। कोर्ट ने शुक्रवार को मेट्रो-ट्रेन सेवाएं पूरी तरह बंद नहीं करने का निर्देश दिया था।
Source link
दिल्ली में CJP का आज फिर प्रदर्शन:दीपके सहित तीनों टॉप लीडर को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी पुलिस; मेट्रो-ट्रेन रोकने पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
