Headlines

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मेयर का वीडियो बनाने पर विवाद:वीडियो बनाने वाले का दावा-मेयर उसकी कजन, 12.50 लाख लेने हैं; मेयर बोलीं- ब्लैकमेल कर रहा, शिकायत दे दी




लुधियाना की मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर और उनके पति रवि आनंद उर्फ लक्की का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक युवक मेयर और उनके पति का वीडियो बनाने लगा तो दोनों पक्षों में तीखी बहस हो गई। वीडियो बनाने वाले जोगिंदर सिंह का दावा है कि मेयर इंद्रजीत कौर उसकी कजन हैं और उसने उनसे पैसे लेने हैं। करीब 14 साल से वह अपने पैसे वापस लेने के लिए मेयर से संपर्क करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन पैसे नहीं लौटाए गए। वीडियो बनाने वाले का आरोप है कि रविवार को जब उसने दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मेयर और उनके पति का वीडियो बनाया, तो मेयर के पति रवि आनंद ने उसके साथ मारपीट तक की। दूसरी ओर, मेयर इंद्रजीत कौर का कहना है कि उनका जोगिंदर सिंह से कोई रिश्ता नहीं है और वह उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है। उन्होंने बताया कि जोगिंदर सिंह के खिलाफ दिल्ली और लुधियाना दोनों जगहों पर पुलिस को शिकायत दे दी गई है। विवाद को सिलसिलेवार जानिए… वीडियो में क्या दिख रहा है, जानिए… जोगिंदर के आरोपों पर मेयर का जवाब, जानिए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *