Headlines

देवघर में 65 वर्षीय वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या:शव सुनसान जगह फेंका, पुत्र ने जमीन विवाद में धमकी मिलने का आरोप लगाया




देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के सोनवा डंगाल में शुक्रवार रात 65 वर्षीय रामकी महतो की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को सुनसान जगह पर फेंक दिया था। शनिवार सुबह शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान बिहरोजी गांव निवासी रामकी महतो के रूप में हुई है। शव पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे यह प्रथम दृष्टया पीट-पीटकर हत्या का मामला लग रहा है। पिता को कई बार धमकियां भी मिली थीं: पुत्र मृतक के पुत्र प्रवीण महतो ने बताया कि उनके परिवार का कुछ लोगों के साथ जमीन विवाद चल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस विवाद को लेकर उनके पिता को कई बार धमकियां भी मिली थीं। प्रवीण के अनुसार, उनके पिता प्रतिदिन रात करीब 10 बजे काम से घर लौटते थे। शुक्रवार रात वे घर नहीं पहुंचे, जिसके बाद परिवार ने उनकी तलाश शुरू की। शनिवार सुबह ग्रामीणों से शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए घटना की सूचना मिलते ही रिखिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों की गहन जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *