Headlines

पंजाब के उद्योग मंत्री अमन अरोड़ा दुबई सम्मेलन में पहुंचे:UAE के निवेशकों को दिया पंजाब में निवेश का न्योता, सरकार देगी पूरा सहयोग




मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार वैश्विक निवेश को आकर्षित करने और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए बड़े कदम उठा रही है। इसी कड़ी में पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अमन अरोड़ा ने दुबई में आयोजित वार्षिक निवेश बैठक के दौरान UAE इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट काउंसिल के सचिव जनरल महामहिम अब्दुल्ला अहमद अल सुवैदी से उच्च-स्तरीय मुलाकात की। इस बैठक के दौरान अमन अरोड़ा ने UAE के निवेशकों के समक्ष पंजाब को एक पसंदीदा और उभरते हुए निवेश स्थल के रूप में प्रस्तुत किया। उद्योग मंत्री ने UAE के निवेशकों को पंजाब में सरकारी, अर्ध-सरकारी और निजी क्षेत्रों में उच्च-विकास वाली परियोजनाओं में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। सिंगल-विंडो सिस्टम का दिया भरोसा इन्वेस्ट पंजाब प्लेटफॉर्म के माध्यम से निवेशकों को त्वरित कानूनी मंजूरियां और सुलभ प्रशासनिक प्रक्रियाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मंत्री ने कहा कि पंजाब में व्यापार के लिए अनुकूल माहौल, शानदार मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी, कुशल तकनीकी कार्यबल और पारदर्शी प्रशासनिक ढांचा मौजूद है। मान सरकार पंजाब में व्यवसाय स्थापित करने वाले UAE निवेशकों को माल-ढुलाई और अन्य लॉजिस्टिक्स में पूर्ण सहयोग देगी। द्विपक्षीय संबंधों के लिए मील का पत्थर UAEIIC, जो विदेशी प्रत्यक्ष निवेश को बढ़ावा देने के लिए UAE की सार्वजनिक और निजी संस्थाओं का प्रतिनिधित्व करती है, ने पंजाब शिष्टमंडल की इस पहल का स्वागत किया है। अमन अरोड़ा ने कहा कि यह मुलाकात पंजाब और UAE के बीच प्रत्यक्ष पूंजी प्रवाह और संयुक्त उद्यमों को स्थापित करने की दिशा में एक अहम मील का पत्थर साबित होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *