Headlines

देवास में गोगा देवजी का भक्ति महोत्सव:13 घरानों की छड़ियां लाल गेट दरबार में पहुंचीं, अब 5 सितंबर को निकलेगी शोभायात्रा




देवास में लाल गेट के राजा का दरबार बुधवार रात गोगा देवजी की भक्ति में रंगा नजर आया। शहर के 13 प्रमुख घरानों से गोगा देवजी की छड़ियां और निशान एक साथ दरबार में पहुंचे। ढोल-भजनों और जयकारों के बीच विधि-विधान से पूजन किया गया। महाआरती के बाद देर रात तक भक्ति संगीत चलता रहा। यह आयोजन संस्था सिद्धिविनायक की ओर से कराया गया। संस्था के रवि जैन ने बताया कि देवास में गोगा नवमी से करीब एक महीने पहले छड़ी पूजन की परंपरा शुरू हो जाती है। शहर के 13 प्रमुख घरानों से गोगा देवजी की छड़ियां निकलती हैं और श्रद्धालु उनकी सेवा-पूजा करते हैं। 13 घरानों की छड़ियां एक दरबार में बुधवार रात सभी 13 घरानों की छड़ियां और निशान लाल गेट स्थित राजा के दरबार में लाए गए। यहां संस्था के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया। महाआरती के बाद भजनों का दौर चला। श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी का भंडारा भी रखा गया। 5 सितंबर को निकलेगी शोभायात्रा पूजन के बाद छड़ियां अपने-अपने प्रमुख स्थानों पर वापस ले जाई जाएंगी। 5 सितंबर को गोगा नवमी के अवसर पर सभी छड़ियों की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के बाद मीठा तालाब में छड़ियों का विसर्जन किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *