Headlines

बाड़मेर नगरपरिषद में 11 प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस:3 बजे तक नाम वापसी, 224 प्रत्याशियों के बीच वार्डों में मुकाबला




बाड़मेर नगर निकाय चुनाव में नामांकन वापस लेने का आज आखिरी दिन है। गुरुवार को भी भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेता बागी प्रत्याशियों को मनाने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं। प्रत्याशी आज दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापस ले सकेंगे। नाम वापसी के पहले दिन 11 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए हैं। आज 3 बजे नाम वापसी का समय खत्म होने के बाद बाड़मेर नगर परिषद के 55 वार्डों में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी। भाजपा और कांग्रेस के साथ आरएलपी भी चुनाव मैदान में है। इसके अलावा दोनों प्रमुख दलों के कई बागी प्रत्याशी भी मैदान में हैं। इससे कई वार्डों में मुकाबला रोचक हो गया है। 31 अगस्त को 266 प्रत्याशियों ने भरे थे 368 नामांकन बाड़मेर नगर परिषद के 55 वार्डों के लिए 31 अगस्त को नामांकन भरने का आखिरी दिन था। उस दिन तक 266 प्रत्याशियों ने 368 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। मंगलवार को हुई नामांकन पत्रों की जांच में 31 प्रत्याशियों के 78 नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। इसके बाद 235 प्रत्याशियों के 290 नामांकन पत्र सही पाए गए। 11 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए नाम वापस लेने के पहले दिन 11 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद अब 224 प्रत्याशी 279 नामांकन पत्रों के साथ चुनाव मैदान में हैं। वार्ड 32 से आरएलपी की तौसीफ बेग ने भी नामांकन वापस ले लिया। निर्दलीय प्रत्याशियों में वार्ड 20 से रवीना खोरवाल, वार्ड 24 से आरती, वार्ड 41 से पेमी और वार्ड 48 से बादलसिंह ने नाम वापस लिया है। इसके अलावा वार्ड 19 से सुखदेव, वार्ड 45 से दौलतसिंह, वार्ड 50 से मदनसिंह, वार्ड 18 से कमला, वार्ड 42 से अफसाना बानो और राजूदेवी ने भी नामांकन वापस लिया है। 8 वार्डों में सीधा, 15 में त्रिकोणीय मुकाबला नामांकन पत्रों की जांच के बाद बाड़मेर नगर परिषद के 8 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला दिखाई दे रहा है। वहीं नाम वापसी के पहले दिन 11 प्रत्याशियों के नाम वापस लेने के बाद 15 वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबला होता नजर आ रहा है। सीधी टक्कर वाले वार्ड 19 का मुकाबला खास चर्चा में है। आज 3 बजे के बाद बदलेगा चुनावी गणित नाम वापसी के आखिरी दिन भाजपा और कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती बागी प्रत्याशियों को चुनाव मैदान से हटाने की है। 11 नामांकन वापस होने के बाद भी 224 प्रत्याशी मैदान में हैं। दोपहर 3 बजे तक होने वाली नाम वापसी से यह तय होगा कि कितने वार्डों में सीधा मुकाबला रहेगा और कितने वार्डों में तीन या उससे ज्यादा प्रत्याशी आमने-सामने होंगे। इससे कई वार्डों में जीत-हार का गणित भी बदल सकता है। बागियों को मनाने में जुटे नेता भाजपा और कांग्रेस दोनों दल अपने अधिकृत प्रत्याशियों के सामने खड़े बागियों को मनाने में लगे हैं। प्रत्याशियों के साथ पार्टी के पदाधिकारी भी बागी उम्मीदवारों से संपर्क कर नाम वापस लेने के लिए समझाइश कर रहे हैं। कई वार्डों में बागियों के मैदान में रहने से मुकाबला सीधा न रहकर त्रिकोणीय या तीन से ज्यादा प्रत्याशियों वाला हो गया है। बड़े नेताओं के समझाने के बाद भी कई बागी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में आज आखिरी दिन कौन सा प्रत्याशी किस वार्ड से मैदान में रहता है, इस पर सभी की नजर है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *