Headlines

दो दिन से लापता युवक का नाले में मिला शव:फतेहपुर में पत्नी ने पहचान की, बोलीं- मिर्गी के दौरे आते थे




फतेहपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर कबाड़ी मार्केट के पास शुक्रवार सुबह नाले में युवक का शव मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। शनिवार सुबह परिजनों और पत्नी ने शव की शिनाख्त बहराइच निवासी इसरार पुत्र अम्बर खान के रूप में की। मृतक की पत्नी शबाना ने बताया कि इसरार (34) पिछले दो दिनों से लापता थे। शुक्रवार सुबह नाले में अज्ञात शव मिलने की सूचना पर वह परिजनों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं। वहां उन्होंने शव की पहचान अपने पति इसरार के रूप में की। शबाना के अनुसार, उनकी शादी करीब 13 वर्ष पहले इसरार से हुई थी, जिसे उनके बहनोई शफीक ने कराया था। शबाना ने यह भी बताया कि इसरार को बचपन से ही मिर्गी की बीमारी थी। उन्होंने आशंका जताई कि मिर्गी का दौरा पड़ने के कारण ही वह नाले में गिरे होंगे और उनकी मृत्यु हो गई होगी। शव मिलने की सूचना पर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में पोस्टमार्टम हाउस में पत्नी ने शव की पहचान की। पुलिस ने बताया कि युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *