![]()
अशोकनगर शहर के विवेक टॉकीज गली में शनिवार सुबह मंदिर जा रही 60 वर्षीय महिला से तीन बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। बदमाश प्लैटिना बाइक से पहुंचे थे और महिला को घर में हुई कुछ घटनाओं की जानकारी होने का दावा करते हुए बातचीत में उलझा लिया। महिला को अपनी
.
मंदिर जाते समय महिला को रोका
जानकारी के अनुसार, श्रीमती अनन्त जैन सुबह मंदिर जाने के लिए घर से निकली थीं। इसी दौरान प्लैटिना बाइक पर सवार तीन युवक उनके पास पहुंचे। युवकों ने महिला से कहा कि उन्हें उनके घर में हुई कुछ घटनाओं के बारे में जानकारी है। इसी बहाने उन्होंने महिला से बातचीत शुरू कर दी।
बदमाशों ने महिला को काफी देर तक बातों में उलझाए रखा। इसी दौरान मौका पाकर उन्होंने महिला के गले से सोने की चेन उतार ली। वारदात के बाद तीनों आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गए।
दुकान के पास हुई वारदात
यह पूरी घटना ज्योति रेडीमेड दुकान के पास हुई, जो पीड़ित महिला की ही बताई जा रही है। कुछ देर बाद महिला को अपने साथ हुई लूट का पता चला। उन्होंने तत्काल परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल के आसपास पूछताछ की। पुलिस ने क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जांच में बाइक सवार तीन संदिग्ध कुछ कैमरों में दिखाई दिए हैं।
पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के साथ ही शहर के अलग-अलग रास्तों और संभावित ठिकानों पर उनकी तलाश कर रही है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।
