Headlines

धक्का देने पर पर छात्र की छाती में मारा चाकू:फरीदाबाद सेक्टर-56 में खेलते समय हुआ विवाद, तीसरी कक्षा के स्टूडेंट की मौत,दोनों दोस्त थे




फरीदाबाद के सेक्टर 56 स्थित खेलने के दौरान धक्का देने को लेकर हुए झगड़े में 15 साल के बच्चे ने 13 साल के बच्चे की छाती में चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद नाबालिग मौके से चाकू लेकर फरार हो गया। परिजन घायल हालात में बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे,जहा डाक्टरों ने उसको मृत घोषत कर दिया। सेक्टर 58 थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है। तीसर क्लास में पढ़ता था मृतक सेक्टर 56 आशियाना फ्लैट में रहने वाले मृतक कन्नू (13) के चाचा इकबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कन्नू एक निजी स्कूल में तीसरी क्लास में पढ़ता था। रविवार की शाम को करीब 7 बजे वह ब्लाक नंबर 14 में घर के बाहर अपनी 1 साल की बहन चाहत को खिला रहा था। तभी ब्लाक 13 में रहने वाला किशोर (15) वहां पर आया और दोनों मिलकर वहीं पर खेलने लगे। धक्का देने पर मारा चाकू इकबाल के मुताबिक दोनों के बीच खलने के दौरान धक्का-मुक्की हो गई। जिसके चलते आरोपी ने कन्नू की छाती में चाकू मार दिया। इकबाल के मुताबिक आरोपी भी तीसरी क्लास का छात्र है और अक्सर वहां पर खेलने के लिए आ जाया करता था। पिता कबाड़ की फेरी लगाते है मृतक कन्नू के पिता यामिल मूल रूप से अलीगढ़ यूपी के रहने वाले है। पिछले काफी लंबे समय से वह फरीदाबाद में रह रहे है। यामिन यहां पर कबाड़ की फेरी लगाते है और करीब 5 साल पहले ही सेक्टर 56 आशियाना फ्लैट में अपना मकान खरीदकर रहने आये थे। उनका सबसे बड़ा बेटा आमिर है जिसकी दीवाली के बाद शादी होनी है। मृतक कन्नू से छोटी एक साल की उसकी बहन है। सूचना मिलने पर अस्पताल लेकर पहुंचे इकाबल के मुताबिक पड़ोसियों ने काल करके उनको पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद वह 7 नंबर ब्लाक से घर पहुंचे और कन्नू को घायल हालात में अस्पताल लेकर गए। जहां पर कन्नू को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस बोली मामले की जांच कर रहे सेक्कर 58 थाना इंचार्ज केवल सिंह के मुताबिक परिजनों के द्वारा शिकायत दी गई है। पुलिस बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाही शुरू करेगी। कन्नू बच्चे की छाती में चाकू मारा गया है जिससे उसकी मौत हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *