![]()
धनबाद के रामकनाली ओपी क्षेत्र के केसलपुर में गुरुवार की देर शाम मारपीट के बाद बमबाजी की घटना से इलाके में तनाव फैल गया। घटना में रोहित मोदक और राम महतो घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। वहीं, बड़ी संख्या में ग्रामीण रामकनाली ओपी पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घटनास्थल से बम के अवशेष मिलने की बात भी सामने आई है। दर्जनों लोग रोहित मोदक की पिटाई कर रहे थे स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, गुरुवार की देर शाम केसलपुर स्थित हनुमान मंदिर के पास हथियारों से लैस दर्जनों लोग रोहित मोदक की पिटाई कर रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर रोहित के दोस्त और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल ग्रामीणों की भीड़ जुटती देख आरोपितों ने कथित तौर पर बमबाजी शुरू कर दी और वहां से भागने लगे। इस दौरान बम की चपेट में आने से रोहित मोदक और राम महतो घायल हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और तस्करी का विरोध करने तथा इसे रोकने की कोशिश के कारण रोहित मोदक के साथ मारपीट की गई। इसके बाद बमबाजी की गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने रामकनाली ओपी पहुंचकर पुलिस के समक्ष अपनी नाराजगी जताई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पूर्व मुखिया और वर्तमान मुखिया के बीच किसी बात को लेकर विवाद था, जिसके कारण ऐसी स्थिति बनी। पुलिस को बम और गोली चलने की जानकारी नहीं है। दोनों पक्षों की ओर से अब तक कोई लिखित शिकायत भी नहीं मिली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -अजीत कुमार विमल, एसडीपीओ, बाघमारा
Source link
धनबाद के केसलपुर में मारपीट के बाद बमबाजी:दो घायल, ग्रामीणों ने थाना घेरा, एसडीपीओ बोले- दो पक्षों में विवाद की जांच जारी
