Headlines

पहली शादी और 2 बच्चे छिपाकर विवाह करने का आरोप:विवाहिता का जबरन गर्भपात कराने का भी दावा, शिकायत पर पति-सास पर केस




अंबाला के बलदेव नगर में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि शादी से पहले पति की पहली शादी और दो बच्चों के बारे में उसे जानकारी नहीं दी गई थी। शादी के बाद इसका पता चलने पर विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पति ने उसकी मर्जी के खिलाफ गर्भपात कराने के लिए दवाइयां खिलाईं और अस्पताल ले जाकर उसकी सफाई करवाई। इसके अलावा दहेज में कार खरीदने के लिए पैसे लाने का दबाव बनाया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति और सास के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहली शादी और दो बच्चों की बात छिपाने का आरोप पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी 5 दिसंबर 2024 को हुई थी। उसके अनुसार, शादी से पहले ससुराल पक्ष ने पति की पहली शादी के बारे में नहीं बताया था। शादी के बाद उसे पता चला कि पति की पहले भी शादी हो चुकी है और पहली पत्नी से दो बच्चे हैं। महिला का आरोप है कि जब उसने इस बारे में पति और ससुराल वालों से सवाल किए तो उसके साथ मारपीट की गई और किसी को यह बात बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। गर्भपात कराने के लिए दवाइयां खिलाने का आरोप महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि पति और ससुराल वाले पहली शादी से हुए बच्चों का हवाला देकर उससे और बच्चे नहीं चाहते थे। शिकायत के मुताबिक, महिला की इच्छा के खिलाफ उसे गर्भपात कराने के लिए दवाइयां खिलाई गईं और अस्पताल ले जाकर उसकी सफाई करवाई गई। महिला ने आरोप लगाया कि इस घटना के बाद उसकी तबीयत खराब रही और उसे मानसिक आघात पहुंचा। हालांकि, FIR में दर्ज पुलिस जांच के विवरण के अनुसार, इस आरोप के संबंध में महिला की ओर से मेडिकल रिकॉर्ड या अन्य मजबूत साक्ष्य पेश नहीं किए गए थे। पुलिस ने कहा है कि आगे मजबूत साक्ष्य मिलने पर उचित कार्रवाई की जा सकती है। कार खरीदने के लिए पैसे मांगने का आरोप महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे कम दहेज लाने के ताने दिए जाने लगे। बाद में ससुराल पक्ष ने कार खरीदने के लिए पैसे लाने का दबाव बनाया। शिकायत के अनुसार, पैसे नहीं लाने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसे ससुराल से निकाल दिया गया। महिला का कहना है कि पति ने उसे वापस ले जाने के लिए भी कार खरीदने के पैसे का इंतजाम करने की शर्त रखी। कई बार मारपीट करने का आरोप, मायके में रह रही महिला शिकायत में महिला ने अप्रैल से अगस्त 2025 के बीच कई बार मारपीट किए जाने की घटनाओं का जिक्र किया है। उसने आरोप लगाया कि 10 जून 2025 को मारपीट के दौरान उसकी आंख के ऊपर चोट लगी और खून निकला। महिला के मुताबिक, 15 अगस्त 2025 से वह अपने मायके में रह रही है। उसने पुलिस से कार्रवाई करने और उसे न्याय दिलाने की मांग की। पति और सास के खिलाफ केस दर्ज FIR के अनुसार, शिकायत की जांच और ADR सेंटर में काउंसलिंग की प्रक्रिया के बाद 8 अक्टूबर 2026 को बलदेव नगर थाना पुलिस ने पति और सास के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 115(2), 316(2) और 351(2) के तहत केस दर्ज किया। वहीं मामले की जांच ASI ममता रानी को सौंपी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *