Headlines

धनबाद भू-धंसान का जायजा लेने पहुंचे सांसद ढुलू महतो:प्रभावित लोगों ने की सुरक्षित पुनर्वास की मांग, कहा- घरों में रहने पर लग रहा डर




धनबाद स्थित कतरास के छाताबाद में शुक्रवार को हुए भीषण भू-धंसान के बाद शनिवार को धनबाद सांसद ढुलू महतो घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे। मौके पर स्थानीय लोगों ने सांसद के सामने अपना आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने सुरक्षित स्थान पर बसाने, क्षतिग्रस्त मकानों का मुआवजा देने और घटना की जांच कराने की मांग की। इस भीषण भू-धंसान में लगभग 20 घर जमींदोज हो गए हैं। इलाके में जमीन पर जगह-जगह बड़ी दरारें पड़ गई हैं, और मोहल्ले की पीसीसी सड़क भी कई स्थानों पर धंस गई है। इस घटना से 500 से अधिक लोग दहशत में हैं, और कई परिवार अपने घरों को खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। लोगों को दोबारा भू-धंसान होने का डर सता रहा है। भारी ब्लास्टिंग के कारण यह भू-धंसान हुआ: स्थानीय स्थानीय लोगों ने सांसद को बताया कि आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा की जा रही भारी ब्लास्टिंग के कारण यह भू-धंसान हुआ है। उनका कहना है कि घटना के बाद से वे अपने घरों में रहने से डर रहे हैं, और कई लोग रातें घर के बाहर गुजार रहे हैं। प्रभावितों ने सुरक्षित पुनर्वास और उचित मुआवजे की मांग दोहराई। अवैध कोयला खनन के कारण जमीन अंदर से खोखली हो चुकी सांसद ढुलू महतो ने बीसीसीएल और जिला प्रशासन से प्रभावित लोगों को जल्द सुरक्षित स्थान पर बसाने तथा पूरे क्षेत्र का सर्वे कराने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि कतरास क्षेत्र में लंबे समय से अवैध कोयला खनन के कारण जमीन अंदर से खोखली हो चुकी है। सांसद ने बीसीसीएल और आउटसोर्सिंग कंपनियों पर डीजीएमएस के नियमों की अनदेखी कर खनन करने का आरोप लगाया। उन्होंने पिछले एक साल में भू-धंसान की घटनाओं में वृद्धि का जिक्र करते हुए मामले की सीबीआई जांच की मांग की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *