Headlines

बहादुरगढ़ के सूरज राणा ने लिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड:95 किलोग्राम भार वर्ग में हासिल किया स्वर्ण पदक, रूस में होने वाली वर्ल्ड स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन



बहादुरगढ़ के खिलाड़ी सूरज राणा ने लोहारू में आयोजित नॉर्थ इंडिया स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। 95 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड जीतकर सूरज ने क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के चलते उनका चयन रूस में होने वाली वर्ल्ड स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए भी हुआ है। जीत के बाद बहादुरगढ़ की ओमेक्स सिटी पहुंचने पर खेल प्रेमियों और साथियों ने सूरज राणा का जोरदार स्वागत किया। देशभर से पहुंचे थे सैकड़ों खिलाड़ी हरियाणा के लोहारू में 1 अगस्त से दो दिवसीय नॉर्थ इंडिया स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अलग-अलग भार वर्गों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 95 किलोग्राम भार वर्ग में सूरज राणा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बैंकॉक की वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी जीत चुके हैं गोल्ड कोच नीरज शर्मा ने बताया कि सूरज राणा इससे पहले राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में पदक हासिल कर चुके हैं। कुछ महीने पहले बैंकॉक में आयोजित वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भी सूरज ने स्वर्ण पदक जीता था। अब उनका लक्ष्य वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप, वर्ल्ड स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप और वर्ल्ड पुलिस गेम्स में पदक जीतकर देश का नाम रोशन करना है। माता-पिता और कोच को दिया सफलता का श्रेय सूरज राणा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और कोच नीरज शर्मा को दिया। उन्होंने कहा कि लगातार मेहनत, अनुशासन और कोच के मार्गदर्शन से उन्हें यह मुकाम हासिल हुआ है। रेलवे पुलिस में कार्यरत हैं सूरज सूरज राणा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के मंतोड़ी गांव के रहने वाले हैं। वह वर्तमान में दिल्ली में रेलवे पुलिस फोर्स में कार्यरत हैं। सूरज राणा रणवीर पावरलिफ्टिंग एकेडमी में नियमित रूप से अभ्यास करते हैं। सूरज की उपलब्धि पर कोच नीरज शर्मा के अलावा नरेश गहलोत, शोभित, रवि, संदीप गहलोत, कुलदीप और प्रमोद ने उन्हें बधाई दी। सभी ने सूरज के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *