Headlines

धमतरी में पहली बार स्वतंत्रता दिवस पर घुड़सवारों के करतब:एकलव्य खेल परिसर में भव्य समारोह,पुलिस,नगर सैनिक,NCC और स्काउट-गाइड की टुकड़ियों ने किया मार्च पास्ट




धमतरी जिले में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और गौरव के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एकलव्य खेल परिसर में आयोजित हुआ। कुरुद विधायक अजय चंद्राकर ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर समारोह की शुरुआत की। इस बार कार्यक्रम का खास आकर्षण पहली बार शामिल किए गए घुड़सवारों का शानदार करतब रहा। घुड़सवारों के प्रदर्शन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मैदान में पहुंचे। 12 प्लाटून ने किया शानदार मार्च पास्ट ध्वजारोहण के बाद मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय गीत गाया और परेड का निरीक्षण किया। हर्ष फायर के बाद उन्होंने परेड की सलामी ली। परेड में पुलिस, नगर सैनिक, एनसीसी, स्काउट-गाइड और इंडियन रेड क्रॉस की कुल 12 प्लाटून शामिल हुईं। पुलिस और नगर सैनिक बल ने तीन बार हर्ष फायर किया। इसके बाद बैंड की धुन पर राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ गाया गया। मुख्य अतिथि ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी किया। स्कूली बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से जुड़ी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रप्रेम की झलक देखने को मिली। वहीं शहीद परिवारों को सम्मानित कर उनके त्याग और बलिदान को नमन किया गया। घुड़सवारों के करतब बने आकर्षण का केंद्र धमतरी में पहली बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष रूप से घुड़सवारों को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने घोड़ों के साथ अलग-अलग तरह के रोमांचक करतब दिखाए। प्रदर्शन के दौरान मैदान में मौजूद दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया। एकलव्य खेल मैदान में धमतरी जिले के साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। घुड़सवारों का प्रदर्शन इस बार के स्वतंत्रता दिवस समारोह का सबसे खास आकर्षण रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *