![]()
स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच यमुनानगर के रादौर में हादसा हो गया। नगरपालिका की ओर से स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के लिए JMIT रादौर के मुख्य गेट के पास लगाए जा रहे अस्थायी स्वागत द्वार में भूसे से लदे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्वागत द्वार का पिलर उखड़कर वहां काम कर रहे युवक की बाईं टांग पर जा गिरा। हादसे में दो युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए CHC रादौर ले जाया गया। जहां युवक की टांग में फ्रेक्चर पाया गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रक लापरवाही से चलाने का आरोप पुलिस को दिए बयान में गुरदयाल सिंह निवासी गीता कॉलोनी रादौर ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। वह अपने साथियों राजन, पीयूष और जतिन के साथ JMIT रादौर के मुख्य गेट के पास पहुंचा था। यहां नगरपालिका रादौर की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए अस्थायी स्वागत द्वार लगाया जा रहा था। वे सभी अपना काम पूरा कर वापस जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान रादौर की तरफ से भूसे से लदा एक ट्रक तेज रफ्तार से आया। ट्रक चालक ने वाहन को इतनी तेज गति और लापरवाही से चलाया कि उसने सीधे स्वागत द्वार के पिलर में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिलर उखड़ गया और सीधे उसकी बाईं टांग पर जा गिरा। पिलर की चपेट में आने से दो घायल पिलर की चपेट में आने से वह घायल हो गया, जबकि उसके साथी राजन को भी चोटें आईं। हादसे के बाद ट्रक चालक कुछ दूरी पर जाकर रुक गया। मौके पर मौजूद मजदूरों ने ट्रक का नंबर नोट कर लिया। साथियों ने चालक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम मुंतजीर निवासी नोडाली, उत्तर प्रदेश बताया। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी टांग में फ्रेक्चर बताया गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
Source link
स्वागत द्वार पर भूसे से लदे ट्रक ने मारी टक्कर:पिल्लर नीचे दबे दो युवक, एक टूटी टांग; यमुनानगर के रादौर में हादसा
