Headlines

धमतरी में पुलिसकर्मी बनकर की लूटपाट:2 फरार आरोपी गिरफ्तार, पहले 3 पकड़े गए थे; 7.58 लाख की संपत्ति जब्त की गई




छत्तीसगढ़ के धमतरी में खुद को पुलिसकर्मी बताकर लूटपाट और अपहरण करने वाले दो फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मगरलोड पुलिस ने इस मामले में अब तक कुल पांच आरोपियों को पकड़ा है। गिरफ्तार किए गए फरार आरोपियों के नाम विकास आडिल और साहिल अली हैं। इन आरोपियों ने 43 हजार 800 रुपए की लूट की थी। इस मामले में पहले भी तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस ने कार और मोबाइल सहित कुल 7.58 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है। यह घटना 3 मार्च 2026 को हुई थी। शिकायतकर्ता देवेंद्र कुमार मारकंडे अपने साथियों फगेश्वर कुमार, लक्ष्मण यादव, लीलेश कुमार और दुर्गेश कुमार के साथ पिकअप वाहन से बछड़ों को लेकर मुड़केरा जा रहे थे। वे ग्राम छाती, थाना कुरुद के रहने वाले हैं। आलेखुंटा-सिंगपुर मार्ग पर एक सफेद स्विफ्ट कार में सवार आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया। उन्होंने देवेंद्र और उनके साथियों को डराया-धमकाया, गाली-गलौज की और मारपीट भी की। आरोपियों ने देवेंद्र का अपहरण कर उसे दुगली की तरफ ले गए। रास्ते में उन्होंने देवेंद्र से 13 हजार 800 रुपए नकद और फोन-पे के जरिए 30 हजार रुपए जबरन ट्रांसफर करवा लिए। इस तरह कुल 43 हजार 800 रुपए की लूट की गई। देवेंद्र की शिकायत पर मगरलोड थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने पहले ही तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर 7.58 लाख रुपए की संपत्ति जब्त कर ली थी। लूटपाट और अपहरण मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार इस मामले में मगरलोड पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनके नाम ओमकार कुर्रे (40), चांद कुर्रे (19) और राहुल कुर्रे (26) हैं। ये सभी धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र के ग्राम पाईकभाठा के रहने वाले हैं। इन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है। घटना के बाद से सह-आरोपी विकास आडिल और साहिल अली लगातार फरार चल रहे थे। पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी। मगरलोड पुलिस ने अब इन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट, कुरुद के न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *