![]()
मोतिहारी में खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए जिला प्रशासन की कार्रवाई के बाद अब राज्य स्तर के अधिकारी भी जांच में शामिल हो गए हैं। इसी सिलसिले में शनिवार को पटना से कृषि विभाग की तीन सदस्यीय टीम बंजरिया प्रखंड के अंबिका नगर स्थित तरुण खाद बीज भंडार पहुंची। जानकारी के अनुसार, इससे पहले तरुण खाद बीज भंडार पर जिला प्रशासन और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारा था। छापे के दौरान गोदाम में कई तरह की गड़बड़ियां मिली थीं। इसके बाद जिला प्रशासन और कृषि विभाग ने गोदाम को सील कर बंजरिया थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। जिला प्रशासन द्वारा सील पाया गया गोदाम इसी मामले की जांच के लिए शनिवार को पटना से तीन सदस्यीय टीम पहुंची। इस टीम में कृषि विभाग के अपर निदेशक संतोष कुमार उत्तम, संयुक्त निदेशक राजीव कुमार और उप निदेशक अविनाश कुमार शामिल थे। जब टीम गोदाम पर पहुंची, तो वह जिला प्रशासन द्वारा सील पाया गया। गोदाम सील होने की वजह से टीम ने बाहर से ही कागजी जांच की और स्टॉक से जुड़े दस्तावेज देखे। जांच के दौरान अधिकारियों ने यूरिया के स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रसीद और लाइसेंस से संबंधित कागजात चेक किए। फिजिकल वेरिफिकेशन करने की मांग हालांकि, जांच के दौरान अधिकारी मीडिया से बात करने से बचते रहे। जब जांच अधिकारी से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि अभी जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में कुछ साफ तौर पर बताया जा सकेगा। जांच टीम के लौटने के बाद इलाके में यह चर्चा तेज हो गई है कि सील गोदाम के बाहर से जांच करके टीम किसी नतीजे पर कैसे पहुंचेगी। किसानों ने मांग की है कि जिला प्रशासन की मौजूदगी में गोदाम को खोलकर भौतिक सत्यापन किया जाए, ताकि कालाबाजारी की सच्चाई सामने आ सके।
Source link
सील तरुण खाद बीज भंडार की जांच करने पहुंची टीम:फर्टिलाइजर ब्लैक मार्केटिंग पर पटना से आए अधिकारियों ने की इन्वेस्टीगेशन
