Headlines

धमतरी में प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू से हमला किया:धोखे का आरोप लगाकर किया हमला, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, युवती अस्पताल में भर्ती




धमतरी के कुरुद थाना क्षेत्र के बालाजी राइस मिल में देर रात एक युवक ने युवती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वारदात के बाद राइस मिल में चीख-पुकार मच गई। पास के कमरे में सो रही सहेलियों ने आवाज सुनी तो बाहर निकलकर देखा कि युवक हाथ में चाकू लेकर भाग रहा था, जबकि युवती खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। सहेलियों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर धारा 307 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध होने की बात पूछताछ में सामने आई है। कमरे में अकेली सो रही थी युवती जानकारी के मुताबिक, कुरुद के भोथली रोड स्थित बालाजी राइस मिल में कोंडागांव जिले के ग्राम काना गांव से आए मजदूर करीब 6 वर्षों से काम कर रहे हैं। शुक्रवार रात घायल युवती अनीता मांडवी अपने कमरे में अकेली सो रही थी। इसी दौरान कमरे से चीखने-चिल्लाने की आवाज आई। पास के कमरे में मौजूद सहेलियां बाहर निकलीं तो दुलेश्वर टंडन को हाथ में चाकू लेकर कमरे से बाहर भागते देखा। कमरे के अंदर अनीता मांडवी घायल और खून से लथपथ हालत में मिली। सहेलियों ने उसे तत्काल गुरु अस्पताल पहुंचाया, जहां शुरुआती इलाज के बाद उसे रेफर किया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है। प्रेम संबंध को लेकर विवाद की बात घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच के बाद आरोपी की तलाश शुरू की। कुछ ही समय में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। एडिशनल एसपी डीसी पटेल ने बताया कि राइस मिल में काम करने वाली युवती पर एक युवक ने चाकू से हमला किया है। युवती को अस्पताल भेजा गया है और आरोपी को धारा 307 में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में युवक ने खुद को युवती का प्रेमी बताया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का कहना है कि युवती किसी दूसरे युवक से भी बात करती थी और इसी बात से नाराज होकर उसने हमला किया। एडिशनल एसपी ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी के बताए अनुसार दोनों के बीच गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का संबंध था। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *