![]()
अमेरिकी कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल 29-30 सितंबर को धर्मशाला आ रहा है। ब्रायन मास्ट के नेतृत्व में यह दल दलाई लामा और सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग से मिलेगा। इस दौरे के लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एसपी ने आज तिब्बती धर्मगुरु से मिले। एसपी कुलभूषण वर्मा ने मैक्लोडगंज में दलाई लामा के अस्थायी निवास पर उनसे मुलाकात कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। पुलिस वीआईपी मूवमेंट के साथ आम लोगों की आवाजाही ठीक रखने पर ध्यान दे रही है। एसपी कुलभूषण वर्मा ने एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर उमाकांत मीणा को धर्मशाला-मैक्लोडगंज टू-लेन सड़क का काम जल्द शुरू करने को कहा। इसका टेंडर 22 अगस्त को मिल चुका है। वैकल्पिक धर्मशाला-खड़ा डंडा मार्ग को भी यातायात के लिए तैयार रखने को कहा गया है। 29 सितंबर को धर्मशाला पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल प्रतिनिधिमंडल 29 सितंबर को धर्मशाला पहुंचेगा और सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग से मिलेगा। 30 सितंबर को दल दलाई लामा से उनके निवास पर मुलाकात कर रवाना हो जाएगा। अमेरिकी दूतावास के अधिकारी सुरक्षा तालमेल के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस से संपर्क में हैं।
Source link
धर्मशाला में दलाई लामा की सुरक्षा के कड़े प्रबंध:अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल 29 सितंबर को आएगा; SP ने तिब्बती धर्मगुरु से की मुलाकात
