Headlines

धर्मशाला में प्रीपेड टैक्सी सुविधा होगी शुरू:एक सप्ताह में 24 घंटे मिलेगी सेवा; सफर से पहले पता चलेगा किराया




धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला में जल्द ही प्रीपेड टैक्सी सुविधा शुरू होने जा रही है। इससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को टैक्सी किराये को लेकर होने वाले मोलभाव से राहत मिलेगी। शिमला की तर्ज पर गांधी वाटिका में प्रीपेड टैक्सी बूथ तैयार कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन के अनुसार, अगले एक सप्ताह में इस सुविधा को शुरू करने की उम्मीद है। प्रीपेड व्यवस्था लागू होने के बाद यात्रियों को सफर शुरू करने से पहले ही अपने गंतव्य तक पहुंचने का निर्धारित किराया पता चल सकेगा। इससे किराये को लेकर होने वाली बहस और मनमाना किराया वसूलने की शिकायतों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। खासकर बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को इसका लाभ मिलेगा, जिन्हें कई बार स्थानीय मार्गों और टैक्सी किराये की जानकारी नहीं होती। बूथ का संचालन हिमाचल प्रदेश पुलिस करेगी इस प्रीपेड टैक्सी बूथ का संचालन हिमाचल प्रदेश पुलिस करेगी। यहां टैक्सी चालकों और यात्रियों का विवरण दर्ज किया जाएगा, जिससे सफर की जानकारी उपलब्ध रहेगी। बूथ को 24 घंटे संचालित करने की योजना है। इससे देर रात धर्मशाला पहुंचने वाले पर्यटकों और अन्य यात्रियों को भी टैक्सी लेने में परेशानी नहीं होगी। यात्रियों के लिए सुविधा विशेष रूप से उपयोगी साबित मैक्लोडगंज, भागसूनाग और आसपास के पर्यटन स्थलों तक जाने वाले यात्रियों के लिए यह सुविधा विशेष रूप से उपयोगी साबित होगी। पर्यटन सीजन के दौरान पर्यटकों की संख्या बढ़ने के साथ टैक्सियों की मांग भी बढ़ जाती है। ऐसे में प्रीपेड व्यवस्था से किराये में पारदर्शिता आएगी और यात्रियों को सफर से पहले ही खर्च की जानकारी मिल सकेगी। इससे पर्यटकों को बेहतर सुविधा देने के साथ टैक्सी सेवा को अधिक व्यवस्थित बनाने में भी मदद मिलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *