![]()
धार में नवरात्रि के दौरान होने वाले गरबा और निजी इवेंट आयोजनों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा बनाए रखने की मांग को लेकर हिंदू संगठनों और बजरंग दल ने सोमवार रात पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने एसपी सचिन शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक शशांक गुर्जर से निजी आयोजनों की निगरानी और नियमों के पालन की मांग की। ज्ञापन में निजी इवेंट के प्रचार पोस्टर में ‘ऑन रेंट गरबा पार्टनर’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई गई। संगठनों ने संबंधित पोस्टर और उसके प्रसार की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। आयोजनों के लिए स्पष्ट गाइडलाइन की मांग संगठनों ने शहर में होने वाले निजी गरबा और अन्य आयोजनों के लिए प्रशासन से स्पष्ट दिशा-निर्देश तय करने की मांग की। ज्ञापन में गरबा आयोजनों में अशोभनीय गतिविधियों, द्विअर्थी या आपत्तिजनक गीतों और फूहड़ नृत्य पर रोक लगाने की मांग रखी गई। इसके अलावा आयोजनों में पहचान पत्र के आधार पर प्रवेश व्यवस्था, महिला पुलिस बल की तैनाती और नशाखोरी व हुड़दंग जैसी गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने की मांग भी की गई। सभी निजी आयोजनों की निगरानी की मांग पदाधिकारियों ने कहा कि गरबा धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ा आयोजन है। इसलिए निजी इवेंट आयोजकों को भी आयोजन की गरिमा के साथ सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखना चाहिए। संगठनों ने प्रशासन से सभी निजी गरबा आयोजनों की निगरानी करने और नियमों का उल्लंघन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की। ये पदाधिकारी रहे मौजूद ज्ञापन सौंपते समय बजरंग दल धार संयोजक अनुराग भाटी, हिंदू संगठनों के पदाधिकारी देवेश बिंजवा, योगेश पाल, जगदीश काकरवाल, पीयूष परमार, मयूर मालवीय, करण मालवीय, पीयूष वैष्णव, विशाल चौबे, दक्ष भाटी और दीपक प्रजापत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link
धार में ‘ऑन रेंट गरबा पार्टनर’ पोस्टर पर आपत्ति:विज्ञापन आते ही भड़का हिंदू समाज; SP दफ्तर पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, आयोजकों पर सख्त एक्शन और निगरानी की मांग
