Headlines

धार में पोकलेन से फूटी नर्मदा पाइपलाइन:40 फीट ऊपर उठा पानी; आधे घंटे बहता रहा




देवास के कैला देवी क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान पोकलेन मशीन से नर्मदा की पाइपलाइन फूट गई। शुक्रवार को करीब आधे घंटे तक पानी बहता रहा। पाइपलाइन टूटते ही पानी की तेज धार करीब 40 फीट ऊंचाई तक उठने लगी। अचानक फव्वारे की तरह पानी निकलता देख मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए। पाइपलाइन फूटने के बाद करीब आधे घंटे तक तेज रफ्तार से पानी सड़क पर बहता रहा। सड़क निर्माण में लगी पोकलेन मशीन की मदद से पानी का बहाव रोकने की कोशिश की गई। वाल्व बंद होने के बाद थमा बहाव घटना की सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने नर्मदा पाइपलाइन के वाल्व बंद किए। इसके बाद पानी का बहाव थम गया। इस दौरान बड़ी मात्रा में पानी सड़क पर बह गया। लोगों ने मोबाइल में कैद किया नजारा पानी की धार काफी ऊंचाई तक उठने लगी थी। आसपास मौजूद लोगों ने इस पूरे नजारे को अपने मोबाइल कैमरों में रिकॉर्ड कर लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *