Headlines

बगावत करने पर कांग्रेस से पूर्व सभापति समेत 4 निष्कासित:संगठन महामंत्री बोले- चारों ने निर्दलीय चुनाव लड़कर पार्षदों में भ्रम की स्थिति पैदा की थी




पाली नगर निगम महापौर चुनाव में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने और पार्टी गतिविधियों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में कांग्रेस ने पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़, उनकी पत्नी राजबाला हिंगड़, पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हकीम भाई और वार्ड 33 से कांग्रेस प्रत्याशी सोहन पारख के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई की है। जिला कांग्रेस कमेटी पाली के संगठन महामंत्री जोगाराम सोलंकी ने 18 सितंबर को इस संबंध में आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पाली नगर निगम महापौर पद के लिए सुमित्रा जैन को कांग्रेस का अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया है। आदेश के अनुसार, 18 सितंबर को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि थी। दोपहर 3 बजे तक निर्दलीय प्रत्याशी राजबाला हिंगड़ ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया और वह कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी सुमित्रा जैन के खिलाफ चुनाव मैदान में बनी रहीं। कांग्रेस ने इसे पार्टी संगठन और समर्पित पार्षदों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा करने वाला कदम बताया। जिला कांग्रेस की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि पाली विधायक भीमराज भाटी की अनुशंसा पर राजबाला हिंगड़ के अलावा पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले प्रदीप हिंगड़ और पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हकीम भाई को 6 साल के लिए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है। वहीं, वार्ड 33 से कांग्रेस प्रत्याशी सोहन पारख को भी पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासन की कार्रवाई में शामिल किया गया है। कार्रवाई के बाद पाली नगर निगम महापौर चुनाव में कांग्रेस के भीतर चल रही खींचतान खुलकर सामने आ गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *