![]()
नकोदर में जालंधर बाईपास से मेहतपुर होते हुए जगराओं तक करीब 36 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण हो रहा है। इस दौरान नकोदर के शंकर चौक बाईपास पर ठेकेदार की बड़ी लापरवाही सामने आई। यहां सड़क बनाते समय पुरानी सतह से धूल और मिट्टी साफ किए बिना ही सीधे मिट्टी वाली प्रीमिक्स बिछाई जा रही थी। राहगीरों और दुकानदारों ने जब यह लापरवाही देखी, तो उन्होंने काम रुकवाकर विरोध शुरू कर दिया। शाम के वक्त नगर कौंसिल प्रधान प्रदीप शेरपुर को एक नागरिक का फोन आया, जिसने सड़क निर्माण में लापरवाही की शिकायत की। प्रधान प्रदीप शेरपुर तुरंत काउंसलर मनी मेहंद्रू और अन्य पार्षदों के साथ मौके पर पहुंचे। जांच करने पर शिकायत सही पाई गई। कंपनी बिना सफाई किए मिट्टी के ऊपर ही सामग्री डाल रही थी। प्रधान ने काम फौरन बंद करवा दिया और ठेकेदार को निर्देश दिए कि जब तक सड़क पूरी तरह साफ नहीं होगी, एक इंच भी प्रीमिक्स नहीं बिछाई जाएगी। इसके चलते करीब दो से तीन घंटे तक निर्माण रुका रहा। सड़क की सफाई के बाद ही काम सही ढंग से दोबारा शुरू कराया गया। निर्माण कार्य और हंगामे के बीच शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई। शंकर चौक बाईपास और आसपास के रास्तों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और भारी जाम लगा रहा। घंटों जाम में फंसे वाहन चालक खास बात यह रही कि मौके पर कोई भी ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी तैनात नहीं था। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह के समय कुछ देर के लिए रूट डायवर्ट किया गया था, लेकिन थोड़ी ही देर बाद सारा भारी और हल्का ट्रैफिक दोबारा इसी रोड पर छोड़ दिया गया। घंटों जाम में फंसे वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी हुई। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की पक्की तैनाती करनी चाहिए लोगों का कहना था कि प्रशासन को निर्माण कार्यों के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की पक्की तैनाती करनी चाहिए, ताकि गाड़ियों को ठीक से मोड़ा जा सके। प्रधान प्रदीप शेरपुर ने साफ किया कि विकास कार्यों में घटिया सामग्री स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि किसी भी निर्माण में कमी दिखने पर तुरंत उन्हें, विधायक या पार्षदों को सूचित करें।
Source link
नकोदर कौंसिल प्रधान ने घटिया सड़क निर्माण पर काम रुकवाया:बिना सफाई बिछाई प्रीमिक्स; कहा-विकास कार्यों में घटिया सामग्री बर्दाश्त नहीं
