![]()
जालंधर के नकोदर शहर में माँ चिंतपूर्णी जी की 49वीं वार्षिक पैदल यात्रा और 45वें विशाल भंडारे को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और भक्ति भावना देखी जा रही है। आयोजन समिति की ओर से दलजीत कुमार (पप्पू) और राजू छाबड़ा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि सभी धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। यह पावन आयोजन आदर्श दुर्गा भजन मंडली, नकोदर द्वारा और महंत स्व. तिलक राज प्यासा की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रमों की रूप रेखा के बारे में जानिए भव्य माता की चौकी: 1 अगस्त 2026 (शनिवार) को रात 8:00 बजे से माता रानी का गुणगान किया जाएगा। चाय का लंगर: 2 अगस्त 2026 (रविवार) को सुबह 7:00 बजे श्रद्धालुओं के लिए चाय का लंगर शुरू होगा। 45वां विशाल भंडारा: 2 अगस्त 2026 (रविवार) को दोपहर 1:00 बजे से नगर काउंसिल दफ्तर (बस स्टैंड के पास, नकोदर) में विशाल भंडारे (अटूट लंगर) का आयोजन किया जाएगा। 49वीं विशाल पैदल यात्रा: माँ चिंतपूर्णी धाम के लिए पावन पैदल यात्रा 13 अगस्त 2026 (गुरुवार) को नकोदर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद रवाना होगी। श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील आयोजकों ने समस्त क्षेत्रवासी और धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि वे इन पावन धार्मिक अवसरों पर परिवार सहित पहुँचकर माता रानी के भजनों का आनंद लें और अटूट प्रसाद ग्रहण कर माँ चिंतपूर्णी जी का आशीर्वाद प्राप्त करें। यात्रा में शामिल होने या किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी के लिए श्रद्धालु आयोजक दलजीत कुमार (पप्पू) से मो. 9815045268 पर संपर्क कर सकते हैं।
Source link
नकोदर में माँ चिंतपूर्णी की 49वीं वार्षिक पैदल यात्रा:1 अगस्त को चौकी, 2 को भंडारा; 13 अगस्त को जत्था रवाना, 45वें विशाल भंडारे की तैयारियाँ पूरी
