![]()
हरियाणा भाजपा ने संगठन को और मजबूत करने के लिए प्रदेश स्तर पर नई संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की सहमति से प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की है। इसमें 8 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 प्रदेश महामंत्री और 9 प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा कोषाध्यक्ष, कार्यालय प्रबंधन, मीडिया, आईटी और विभिन्न मोर्चों में भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नई नियुक्तियों में पंचकूला की लतिका शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर उनके साथ लक्ष्मण यादव (रेवाड़ी), सुनीता दुग्गल (फतेहाबाद), भव्य बिश्नोई (हिसार), दीपक मंगला (पलवल), जवाहर सैनी (जींद), अशोक गुर्जर (कैथल) और रविंद्र बलियाला (फतेहाबाद) को जिम्मेदारी दी गई है। कुलदीप बिश्नोई और राव कंट्रोवर्सी कर गई काम हरियाणा BJP की कंट्रोवर्सी में लगातार बने रहे कुलदीप बिश्नोई अपने बेटे भव्य बिश्नोई को संगठन में एडजस्ट करवाने में कामयाब हुए हैं। विवादों के बीच कुलदीप बिश्नोई मनाने के लिए बार-बार सीएम नायब सैनी उनके घर पर उनसे मुलाकात करने पहुंचे। दबाव का नतीजा यह रहा कि अब बेटे भव्य को BJP ने प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। वहीं अहीरवाल में राव इंद्रजीत के साथ चल रही कंट्रोवर्सी में BJP ने रेवाड़ी MLA लक्ष्मण यादव का कद बड़ा कर दिया है। लक्ष्मण यादव प्रोटोकॉल विवाद के बाद से केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत से खफा चल रहे हैं। जिसके चलते पिछले कुछ दिनों में लक्ष्मण यादव व राव इंद्रजीत एक मंच पर नजर नहीं आए। 3 प्रदेश महामंत्री नियुक्त भाजपा ने गोपाल शर्मा (फरीदाबाद), सत्यप्रकाश जरावता (गुरुग्राम) और वेद फुल्ला (फतेहाबाद) को प्रदेश महामंत्री बनाया है। प्रदेश मंत्री के तौर पर मदन चौहान (यमुनानगर), हरविंद कोहली (गुरुग्राम), अमरपाल राणा (जींद), प्रतिभा सुमन (रोहतक), मीना चौहान (करनाल), नागेंद्र शर्मा (रोहतक), विकास दहिया (सोनीपत), रवि बत्तान (कुरुक्षेत्र) और गुरप्रीत कौर (अंबाला) को नियुक्त किया गया है। कोषाध्यक्ष और कार्यालय प्रबंधन की भी जिम्मेदारी अजय बंसल (रोहतक) को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं नरेंद्र गुप्ता (फरीदाबाद) को प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष, हरीशकृष्ण यादव (झज्जर) को प्रदेश कार्यालय मंत्री और रामेश्वर चौहान (यमुनानगर) को प्रदेश सह-कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी मिली है। प्रकोष्ठ में भी नई जिम्मेदारियां मुकेश गौड़ (भिवानी) को प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी और मनीष यादव (गुड़गांव) को प्रदेश प्रकोष्ठ सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। नई नियुक्तियों के जरिए प्रदेश भाजपा संगठन में अलग-अलग क्षेत्रों और सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व देने के साथ-साथ संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की कवायद की गई भाजपा द्वारा जारी किया गया लेटर…
Source link
हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ने बनाई अपनी नई टीम:भव्य बिश्नोई-लक्ष्मण यादव सहित 8 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 9 प्रदेश मंत्री नियुक्त
