Headlines

नगर पंचायत बनाने के प्रस्ताव का डुमरडीह में भारी विरोध:ग्रामसभा में विरोध का प्रस्ताव पारित, उदयपुर में नहीं हो सकी कोरम पूर्ति




सरगुजा के उदयपुर और डूमरडीह पंचायतों को मिलाकर नगर पंचायत के गठन के लिए मंगलवार को दोनों पंचायतों में ग्रामसभा का आयोजन किया गया। डूमरडीह के ग्रामीणों ने नगर पंचायत बनाने का जमकर विरोध हुआ और विरोध का प्रस्ताव पारित किया। उदयपुर पंचायत में कोरम पूर्ति नहीं हो सकी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रामगढ़ महोत्सव के दौरान उदयपुर और डूमरडीह पंचायतों को मिलाकर नगर पंचायत बनाने की घोषणा की थी। इसके लिए दोनों पंचायतों के ग्रामसभा की सहमति ली जानी है। उदयपुर में दुबारा ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा। सरगुजा कलेक्टर के आदेश पर विकासखंड उदयपुर के ग्राम पंचायत उदयपुर व डुमरडीह में मंगलवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। डुमरडीह में आयोजित विशेष ग्राम सभा में ग्रामीणों ने नगर पंचायत गठन का एकमत होकर विरोध किया। डुमरडीह के ग्रामीण नगरीय क्षेत्र में शामिल होने तैयार नहीं डुमरडीह के विशेष ग्राम सभा में कोरम पूरा करने के लिए 201 ग्रामीणों की उपस्थिति आवश्यक थी। यहां ग्रामसभा में कुल 378 ग्रामीणों ने भाग लिया। इनमें 150 से अधिक महिलाएं शामिल रहीं।नोडल अधिकारी बेंजामिन तिर्की और पंचायत सचिव राजकुमार सिंह ने ग्रामीणों को नगर पंचायत गठन के प्रारूप एवं इससे संबंधित जानकारी दी। ग्रामीणों ने नगर पंचायत का विरोध करते हुए कहा कि नगरीय क्षेत्र में शामिल होने के बाद कर और शुल्क लागू होने से उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। ग्रामीणों ने एकजुट होकर कहा कि उन्हें नगर पंचायत नहीं चाहिए, ग्राम पंचायत ही ठीक है। एक भी ग्रामीण ने प्रस्ताव के समर्थन में हाथ नहीं उठाया। उदयपुर में दोबारा आयोजित होगी ग्राम सभा ग्राम पंचायत उदयपुर में विशेष ग्राम सभा में भी प्रस्ताव का जमकर विरोध हुआ। नोडल अधिकारी विपिन किशोर चौहान ने बताया कि ग्राम सभा का कोरम पूरा करने के लिए 679 ग्रामीणों के अभिमत आवश्यक थी, लेकिन विशेष ग्राम सभा में 641 ग्रामीण ही पहुंचे। निर्धारित संख्या से 38 लोगों की कमी के कारण ग्राम सभा का कोरम पूरा नहीं हो सका। उदयपुर में सिर्फ तीन लोगों ने नगर पंचायत बनाने का समर्थन किया और ग्रामीणों ने विरोध किया। कोरम पूरा नहीं होने के कारण दोबारा ग्राम सभा आयोजित होगी। नगर पंचायत बनने पर रोड़ा उदयपुर और डूमरडीह को मिलाकर नगर पंचायत बनाने के लिए ग्रामसभा की सहमति जरूरी है। सरगुजा पांचवीं अनुसूची का क्षेत्र है। दोनों पंचायतों में इस निर्णय का विरोध हो रहा है। इसके कारण उदयपुर को नगर पंचायत बनाए जाने पर फिलहाल निर्णय हो पाना मुश्किल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *