Headlines

Punjab Caste Census 2026 | Self Enumeration Portal Details & Dates


जाति के आधार जगनणना में पूछ जाएंगे चालीस सवाल

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले जनगणना होगी। जनगणना का मुख्य चरण 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। इससे पहले लोग 16 से 30 नवंबर 2026 के बीच स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद 5 से 9 जनवरी, 2027 तक दोबारा जांच का

.

इस दौरान 40 सवाल पूछे जाएंगे, जिसमें जाति धर्म, कोविड वैक्सीन लगाने से लेकर सारी जानकारी शामिल रहेगी। केंद्र सरकार की राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCPA) के फैसले के तहत इस बार जनगणना में जातिगत जनगणना को भी शामिल किया गया है। पंजाब में होने वाली जनगणना में भी जाति संबंधी जानकारी दर्ज की जाएगी।

पंजाब सरकार के समन्वय से पूरा होगा काम

पूरी जनगणना को डिजिटल बनाने के लिए मोबाइल एप तैयार किए गए हैं। केंद्र सरकार ने इस महाअभियान के लिए 11,718.24 करोड़ का बजट मंजूर किया है। जनगणना का काम पंजाब सरकार के समन्वय से पूरा किया जाएगा।

2011 की जनगणना 2.77 करोड़ आबादी थी

2011 की जनगणना के अनुसार पंजाब की कुल आबादी 2.77 करोड़ थी, जिसमें 1.46 करोड़ पुरुष और 1.31 करोड़ महिलाएं थीं। राज्य की दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर 13.89% रही, जबकि जनसंख्या घनत्व 551 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर और लिंगानुपात 895 महिलाएं प्रति 1000 पुरुष था।

पंजाब की कुल साक्षरता दर 75.84% थी, जिसमें पुरुष साक्षरता 80.44% और महिला साक्षरता 70.73% रही। राज्य की 62.52% आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में, जबकि 37.48% आबादी शहरी क्षेत्रों में रहती थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *