![]()
पंतजलि नर्सरी स्कूल में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विभा श्रीवास्तव द्वारा मुख्य अतिथि कृष्णा गुप्ता विद्यालय की निदेशिका रेखा वैद गुप्ता तथा उपस्थित अभिभावकों का स्वागत कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत नन्हें विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत ‘गुरु वंदन’ गीत से हुई। विद्यार्थियों ने गुरु-शिष्य परंपरा पर आधारित एक जीवंत झांकी प्रस्तुत कर भारतीय संस्कृति में गुरु के सर्वोच्च स्थान का सुंदर एवं प्रभावशाली चित्रण किया।
‘गुरु महिमा’ गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति केजी और प्रेप के विद्यार्थियों ने ‘गुरु महिमा’ गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर सभी को भावविभोर कर दिया। केजी के विद्यार्थियों ने ‘आओ गुरु के द्वार’ पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। दो नन्हें विद्यार्थियों द्वारा ‘गुरु आमंत्रण’ गीत प्रस्तुत किया गया तथा प्रेप के विद्यार्थियों ने ‘गुरु को नमन’ नृत्य के माध्यम से गुरुजनों के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया। मुख्य अतिथि कृष्णा गुप्ता ने अपने उद्बोधन में गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को गुरुजनों के आदर्शों का अनुसरण करने की प्रेरणा दी। अभिभावकों से अपने बच्चों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय व्यतीत करने का आग्रह किया।
विद्यालय की निदेशिका रेखा वैद गुप्ता ने विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय एवं शिक्षिकाओं की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। संचालन विद्यालय की शिक्षिका सौम्या जौहरी ने किया। प्रधानाचार्य विभा श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Source link
नन्हें विद्यार्थियों का गुरु वंदन देख सभी भावविभोर:पंतजलि स्कूल में श्रद्धा, उल्लास से मना गुरु पूर्णिमा उत्सव
