![]()
शेखपुरा के वाजिदपुर गांव में बुधवार शाम दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल चार लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान जयराम राम के पुत्र कर्ण कुमार, उनकी पत्नी शोभा देवी, प्रकाश राम के पुत्र पंकज कुमार और शत्रुघ्न राम की पत्नी संजू देवी के रूप में हुई है। घायलों में पंकज कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, गांव में अखंड रामधुन कीर्तन का आयोजन किया गया था। कीर्तन के दौरान कुछ लोगों द्वारा महिलाओं का मोबाइल से वीडियो बनाया जा रहा था। महिलाओं का वीडियो बनाने से मना करने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। यह विवाद जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच लोहे के रॉड और लाठियां चलीं। नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
Source link
शेखपुरा में महिलाओं का VIDEO बनाने से रोकने पर मारपीट:दोनों पक्षों में चले लोहे के रॉड और लाठियां, 4 घायल; अस्पताल में भर्ती
