Headlines

नर्मदापुरम में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म:पेट दर्द होने पर मां को बताई भाई की करतूत, 2 घंटे में पकड़ाया आरोपी




नर्मदापुरम के माखननगर थाना क्षेत्र में एक 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया। रेप करने वाला आरोपी पीड़िता का रिश्ते में दूर का भाई है। घटना उस समय हुई जब बच्ची और उसके दो छोटे भाई घर पर थे। मां और दादी धान की रोपाई करने खेत में गए थे। शाम को जब उसे पेट दर्द हुआ तो उसने अपनी मां को आरोपी भाई की सारी करतूत बताई। जिसके बाद मां रात में बच्ची को थाने लेकर पहुंची और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज कराया। पीड़िता को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पीड़िता का रिश्तेदार है, जो पड़ोस में रहता है। जिसने उसके साथ घर में घुसकर गलत हरकत की। माखननगर थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर ने बताया पीड़िता को आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण के लिए तत्काल जिला चिकित्सालय भेजा गया। तत्काल विशेष पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश के लिए गांव में टीम को भेजा। आरोपी को शिकायत के 2 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आरोपी कोर्ट पेश कर जेल भेजा गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *