Headlines

नाकाबंदी तोड़कर भागी संदिग्ध कार बारां में लावारिस मिली:पुलिस को देखकर भागा ड्राइवर, कार पर मिला झालावाड़ का नंबर




बारां के अटरू थाना क्षेत्र के कुंजेड गांव में नाकाबंदी तोड़कर भागी एक संदिग्ध कार लावारिस हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस को देखते ही ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को जब्त कर उसकी गहन जांच शुरू कर दी है। वाहन झालावाड़ नंबर का है और उसके इस्तेमाल के उद्देश्य के साथ-साथ किसी आपराधिक गतिविधि से संबंध की भी जांच की जा रही है। नाकाबंदी की सूचना के बाद पुलिस थी अलर्ट प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, झालावाड़ पुलिस ने बारां पुलिस को एक संदिग्ध वाहन के नाकाबंदी तोड़कर भागने की सूचना दी थी। इसके बाद बारां पुलिस अलर्ट पर थी। इसी दौरान कुंजेड पुलिस चौकी क्षेत्र में मुख्य सड़क पर यह कार लावारिस हालत में खड़ी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। वाहन की गहन जांच जारी पुलिस ने कार को टोचन कर कुंजेड पुलिस चौकी पहुंचाया, जहां उसकी तकनीकी जांच और तलाशी ली जा रही है। प्रारंभिक स्तर पर यह भी जांच की जा रही है कि वाहन में कोई अवैध मादक पदार्थ या अन्य संदिग्ध सामग्री तो नहीं है। फिलहाल हथियार मिलने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फरार ड्राइवर की तलाश, हर पहलू की पड़ताल पुलिस फरार ड्राइवर की पहचान करने और उसकी तलाश में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वाहन का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा था और उसका किसी आपराधिक गतिविधि से संबंध है या नहीं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *