Headlines

नागद्वारी मेले से लौट रही बस पेड़ से टकराई:7 श्रद्धालु घायल, खंडवा की महिला को सिर में 12 टांके आए; बछड़े को बचाने में हादसा




नर्मदापुरम जिले के पिपरिया स्थित रिछेड़ा मुख्य मार्ग पर मंगलवार को पचमढ़ी नागद्वारी मेले से करीब 35 श्रद्धालुओं को लेकर आ रही शारदा बस बेकाबू होकर नीम के पेड़ से टकरा गई। हादसे में 7 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें से एक महिला की हालत गंभीर है। गाय के बछड़े को बचाने में हुआ हादसा बस में सवार प्रत्यक्षदर्शियों ने बतया कि सड़क पर अचानक गाय का बछड़ा आ गया था। उसे बचाने के प्रयास में चालक का तेज रफ्तार बस से नियंत्रण छूट गया और वाहन सीधे नीम के पेड़ से जा टकराया। टकराते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। महिला को आए 12 टांके, सभी घायल अस्पताल में भर्ती हादसे में बिलखेड़ी (खंडवा) निवासी 28 वर्षीय अंजलि को सिर में गंभीर चोट आई है और उन्हें करीब 12 टांके लगे हैं। वहीं अन्य 6 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। थाना प्रभारी मदन पवार और डॉक्टर राजकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि सभी घायलों को पिपरिया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। हादसे यह हुए घायल दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं में रोशन यादव (23), बाबूलाल (32), शंकर लाल गोहिया (65), अंजलि (28), कृष्ण लाल (24), गजानंद (49) और जगदीश (48) शामिल हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *