![]()
प्रतापगढ़ में भारतीय मजदूर संघ ने जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन और रैली का आयोजन किया। यह प्रदर्शन संघ के प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर किया गया। विभिन्न विभागों के बड़ी संख्या में कर्मचारी और श्रमिक इस रैली में शामिल हुए। पीएम के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा रैली सामुदायिक भवन हाउसिंग बोर्ड से शुरू होकर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंची। यहां प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। प्रदर्शन के दौरान श्रमिकों ने आंगनबाड़ी, आशा सहयोगिनी, ठेका कर्मचारी, विद्युत, रोडवेज, शिक्षा, श्रम, चिकित्सा, जलदाय, स्वायत्त शासन, पथ विक्रेता और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों की लंबित मांगों के समाधान की मांग की। उन्होंने इन सभी वर्गों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण पर जोर दिया। ये रहे मौजूद इस अवसर पर संभाग सह संगठन मंत्री सीताराम जाट, जिला संरक्षक रमेश टांक, डिस्कॉम उपाध्यक्ष डूंगर सिंह भाटी, भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह भाटी और जिला मंत्री योगेश कुमार यादव मौजूद रहे। इनके साथ अजमेर विद्युत वितरण श्रमिक संघ प्रतापगढ़ के जिला अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह राव और प्रदेश उपाध्यक्ष शिव कुंवर राठौड़ भी उपस्थित थे। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ प्रतापगढ़ की जिला मंत्री भगवती देवी शर्मा, जिला संगठन मंत्री भानुमति, समग्र शिक्षा संघ से लक्ष्मीकांत, किशोर मीणा, गजेंद्र सिंह सिसोदिया, गजेंद्र सिंह, अरुण शर्मा और भगवती सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल हुए। सकारात्मक समाधान की मांग संघ पदाधिकारियों ने जोर देकर कहा कि श्रमिकों की लंबित मांगों का जल्द से जल्द सकारात्मक समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो भारतीय मजदूर संघ चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। कार्यक्रम का समापन श्रमिक एकता के नारों के साथ हुआ।
Source link
प्रतापगढ़ में भारतीय मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन:श्रमिकों ने कलेक्टर को सौंपा 11 सूत्रीय मांग पत्र, बोले-जल्द हो सकारात्मक समाधान
