Headlines

नागौर मंडी में सरसो 600 रुपए तेज:ग्वार और मूंग मजबूत, जीरा 1000 हजार रुपए गिरा




कृषि उपज मंडी समिति नागौर में गुरुवार को कृषि जिंसों की आवक सामान्य रही। गुरुवार को प्रमुख फसलों के भावों में मिलाजुला रुख देखने को मिला। सबसे बड़ी गिरावट जीरे में दर्ज की गई, जबकि सरसों, ग्वार और मूंग के भावों में तेजी रही। सौंफ, इसबगोल, चना और अन्य जिंसों के भाव स्थिर बने रहे। मंडी में जीरे का अधिकतम भाव 21 हजार रुपए प्रति क्विंटल रहा, जो पिछले कारोबारी दिन के मुकाबले एक हजार रुपए कम रहा। ग्वार और मूंग के भाव में मजबूती वहीं ग्वार में सुधार देखने को मिला और इसका अधिकतम भाव बढ़कर 5 हजार 913 रुपए प्रति क्विंटल पहुंच गया, जो पिछले दिन के मुकाबले करीब 388 रुपए की तेजी दर्शाता है। मूंग के भाव में भी मजबूती रही। अधिकतम भाव 7 हजार 600 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया, जो पिछले दिन के मुकाबले 200 रुपए अधिक रहा। वहीं सरसों (40 प्रतिशत तेल) में अच्छी तेजी दर्ज हुई और इसका भाव 8 हजार रुपए प्रति क्विंटल पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिन यह 7 हजार 400 रुपए था, यानी 600 रुपए की बढ़त दर्ज की गई। सौंफ 12,200 और इसबगोल 12,400 रुपए मसाला फसलों में सौंफ का अधिकतम भाव 12 हजार 200 रुपए और इसबगोल का भाव 12 हजार 400 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर बना रहा। वहीं चना का अधिकतम भाव 5 हजार 700 रुपए पर कारोबार करता रहा और इसमें कोई विशेष बदलाव नहीं देखा गया। अन्य जिंसों में असालिया 6,050 रुपए, दाणा मेथी 6,250 रुपए, सिद्धी सुवा 7,500 रुपए, तारामीरा 6,250 रुपए, ज्वार 6 हजार रुपए, काला तिल 10 हजार 800 रुपए तथा सफेद तिल 11 हजार 500 रुपए प्रति क्विंटल के अधिकतम भाव पर बिके। मंडी में आवक पर बनी हुई है व्यापारियों के अनुसार मसाला फसलों में मांग सामान्य बनी हुई है, जबकि तिलहन और दलहन में खरीदारों की सक्रियता से कुछ जिंसों में तेजी देखने को मिली। किसानों की नजर अब आने वाले दिनों में मानसून की स्थिति और मंडी में आवक पर बनी हुई है, जिससे भावों की आगे की दिशा तय होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *