![]()
सागर जिले के देवरी स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा में एक रिटायर्ड शिक्षक के बैग से 50 हजार रुपए चोरी होने का मामला सामने आया है। शिक्षक बैंक से रुपए निकालकर जैसे ही बाहर निकले, अज्ञात युवतियों ने उनका थैला काटकर नकदी पार कर दी। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मकान निर्माण के लिए निकाले थे 50 हजार रुपए तिलक वार्ड निवासी 84 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक तुलसीराम नेमा, पिता घनश्याम नेमा, अपनी नातिन रूनझुन के साथ मकान निर्माण के काम के लिए दोपहर में एसबीआई की देवरी शाखा पहुंचे थे। उन्होंने दोपहर करीब 3 बजे बैंक से 50 हजार रुपए निकाले और उन्हें अपने थैले में रख लिया। बैंक से बाहर निकलने के बाद जब उन्होंने थैला देखा तो वह कटा हुआ था और उसमें रखी पूरी नकदी गायब थी। सीसीटीवी में कैद हुईं दो संदिग्ध युवतियां घटना के बाद रिटायर्ड शिक्षक ने देवरी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें दो संदिग्ध युवतियां नजर आई हैं। फुटेज में एक युवती पीले रंग का सूट पहनकर शिक्षक के आगे चलती दिखाई देती है, जबकि दूसरी युवती पीछे से उनके पास पहुंचती है। आशंका है कि इसी दौरान उसने ब्लेड या किसी धारदार वस्तु से थैला काटकर रुपए निकाल लिए और फरार हो गई। फुटेज के आधार पर तलाश जारी थाना प्रभारी हरिराम मानकर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध महिलाएं दिखाई दी हैं। वहीं एसडीओपी अरुण उईके ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर दोनों संदिग्ध युवतियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है।
Source link
सागर में रिटायर्ड टीचर के बैग से 50 हजार चोरी:बैंक से पैसे निकालकर बैग में रखे थे, युवती ने बैग काटकर निकाला
