Headlines

नाबालिग से छेड़छाड़ और जबरन कार में बैठाने की कोशिश:आरोपी गिरफ्तार,पीछा कर अश्लील इशारे करने का भी आरोप, POCSO समेत धाराओं में केस




जशपुरजिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, अश्लील इशारे करने और पीछा कर परेशान करने के मामले में पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी निराकार यादव उर्फ रिंकू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त XL6 कार भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार, घटना 30 अगस्त की है। नाबालिग दोपहर करीब 3 बजे बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान ग्राम कछार निवासी निराकार यादव अपनी XL6 कार से वहां पहुंचा। बस का इंतजार कर रही थी छात्रा, कार से पहुंचा आरोपी आरोप है कि आरोपी ने नाबालिग को अश्लील इशारे किए और कार से उतरकर उसका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद वह उसे जबरन अपने साथ कार में चलने के लिए कहने लगा। नाबालिग के चिल्लाने पर आरोपी ने उसका हाथ छोड़ दिया और कार लेकर मौके से फरार हो गया। कक्षा 11वीं से पीछा करने का आरोप शिकायत के मुताबिक, आरोपी पहले से ही नाबालिग का पीछा कर उसे परेशान करता था। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि लुड़ेग में कक्षा 11वीं की पढ़ाई के दौरान से ही आरोपी उसका पीछा कर रहा था। वह प्रेम करने की बात कहकर उसे परेशान करता था। स्कूल जाते समय लुड़ेग बस स्टैंड के पास भी आरोपी ने उसके साथ चलने के लिए दबाव बनाया था। धमकी के कारण शुरुआत में परिवार को नहीं बताया नाबालिग के मुताबिक, आरोपी की धमकियों के कारण वह डर गई थी और उसने शुरुआत में परिवार को घटना की जानकारी नहीं दी। लगातार परेशान किए जाने के बाद उसने परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद 31 अगस्त को पत्थलगांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। POCSO समेत धाराओं में मामला दर्ज पुलिस ने अपराध क्रमांक 193/2026 के तहत BNS की धारा 74, 351(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 8 में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान महिला पुलिस अधिकारी ने नाबालिग का कथन दर्ज किया। इसके साथ ही प्रार्थी और गवाहों के बयान लिए गए और आरोपी की तलाश शुरू की गई। गृहग्राम से पकड़ा, कार भी जब्त घटना के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने लगातार तलाश करते हुए उसे उसके गृह ग्राम से हिरासत में लिया। पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने घटना में प्रयुक्त XL6 कार पुलिस के समक्ष प्रस्तुत की, जिसे गवाहों की मौजूदगी में जब्त कर लिया गया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। एसडीओपी बोले- आरोपी की तलाश लगातार की गई एसडीओपी पत्थलगांव डॉ. ध्रुवेश कुमार जायसवाल ने बताया कि नाबालिग से छेड़छाड़ की शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जाँच शुरू की थी। आरोपी घटना के बाद फरार था, जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *