Headlines

नारनौल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरकार पर हमला:बोले- शिक्षा-खेल नीति में सैनी सरकार पूरी तरह विफल, कॉलेजों में हजारों पद खाली




हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने शनिवार को नारनौल में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सम्मेलन में प्रदेश सरकार पर शिक्षा और खेल नीति को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि नायब सैनी सरकार दोनों ही क्षेत्रों में पूरी तरह विफल साबित हुई है। सम्मेलन में उन्होंने सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों के हजारों रिक्त पदों और खिलाड़ियों के साथ हो रहे कथित अन्याय का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। सम्मेलन का आयोजन नारनौल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनपाल यादव की ओर से किया गया, जबकि अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर झुकिया ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कॉलेजों में शिक्षकों के पद रिक्त राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि सूचना के अधिकार (आरटीआई) से सामने आया है कि प्रदेश के सरकारी डिग्री कॉलेजों में 7,986 स्वीकृत शिक्षण पदों में से केवल 3,354 पदों पर ही नियमित नियुक्तियां हैं, जबकि 4,632 पद खाली पड़े हैं। इन रिक्तियों के कारण शिक्षण व्यवस्था अतिथि और एक्सटेंशन लेक्चररों के भरोसे चल रही है। प्राचार्यों के पद भी पड़े खाली उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 के कार्यभार के अनुसार प्रदेश में 8,572 शिक्षकों की आवश्यकता है। अंग्रेजी, भूगोल, वाणिज्य, गणित और रसायन विज्ञान जैसे प्रमुख विषयों में सैकड़ों पद रिक्त हैं, जबकि पर्यावरण विषय के सभी 22 पद खाली हैं। एडिड कॉलेजों में भी बड़ी संख्या में शिक्षकों और प्राचार्यों के पद रिक्त हैं। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है, जिसमें रिक्त पदों को निर्धारित समय सीमा में भरने और उच्च स्तरीय समिति गठित करने की मांग की गई है। मामले की अगली सुनवाई 6 अक्टूबर को प्रस्तावित है। खिलाड़ियों के हितों की अनदेखी राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों के हितों की भी अनदेखी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एचसीएस और एचपीएस में खिलाड़ियों को नियुक्ति का लाभ दिलाने के मामले में सरकार को बार-बार हाईकोर्ट में हार का सामना करना पड़ा, इसके बावजूद सरकार ने भविष्य में खिलाड़ियों को यह लाभ नहीं देने का नीतिगत फैसला कर लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी तथा सरकार से रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्तियां और खिलाड़ियों के साथ हो रहे अन्याय को समाप्त करने की मांग करती है। इस मौके पर महिला जिला अध्यक्ष डा. राजवति यादव भी मौजूद रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *