Headlines

पंचकूला के क्लब में कहासुनी के बाद चली गोली:छर्रा लगने से युवती घायल, खाना खाने के दौरान हुआ विवाद, पंजाब का ASI भी शामिल




पंचकूला सेक्टर-11 स्थित अलिफ लैला बार एंड लाउंज में देर रात करीब 2:30 बजे पार्टी के दौरान गोलियां चल गईं। मामूली बहस के बाद शुरू हुई फायरिंग में एक 22 वर्षीय युवती छर्रा लगने से घायल हो गई। सूचना मिलते ही पंचकूला पुलिस में हड़कंप मच गया। एसीपी अमन और क्राइम ब्रांच की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे क्लब को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस फिलहाल क्लब के CCTV फुटेज खंगाल रही है और चश्मदीदों से पूछताछ में जुटी है। खाने-पीने के दौरान बहस, फिर चला दी गोली प्रारंभिक जांच के अनुसार, पंजाब के फिरोजपुर से आए लकी नामक युवक और उसके 6 साथियों का समूह क्लब में मौजूद था। वहीं, पंजाब पुलिस के एएसआई (ASI) पवन कुमार अपने 3 साथियों के साथ टेबल पर बैठकर खा-पी रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि फिरोजपुर निवासी एक युवक बाहर से हथियार ले आया और क्लब के अंदर आते ही फायरिंग कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। युवती के पैर में लगा छर्रा, हालत खतरे से बाहर फायरिंग के दौरान 22 वर्षीय बेटी अंजलि के पैर में छर्रा लग गया, जिससे वह घायल हो गई। युवती को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी पुलिस ने घटना के वक्त मौजूद एएसआई पवन कुमार और उनके साथ आए तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिरोजपुर ग्रुप से जुड़े 3 अन्य युवकों को भी क्राइम ब्रांच की टीम ने हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी की पहचान की जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *