Headlines

निवाड़ी में मोनी महाराज की पुण्यतिथि पर श्रीराम महायज्ञ शुरू:कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ, 7 को पूर्णाहुति के बाद होगा भंडारा




बुंदेलखंड के निवाड़ी में संत श्री मोनी महाराज की पुण्यतिथि पर श्री राम महायज्ञ शुरू हो गया है। इसकी शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई। यह यज्ञ 3 सितंबर से शुरू होकर 7 सितंबर को पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ खत्म होगा। मंगलवार, 1 सितंबर को श्री मोनी महाराज आश्रम से एक बड़ी कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक विधि-विधान से पूजन के बाद यह यात्रा शुरू हुई। इसमें हजारों महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। यह धार्मिक अनुष्ठान श्री मुनि महाराज विदुआ जेरोन और श्री मुकुट महाराज के मार्गदर्शन में हो रहा है। कलश यात्रा के जरिए गांव के सभी लोगों को इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने का न्योता भी दिया गया। श्रद्धालुओं के जयकारों के बीच कलश यात्रा श्री मोनी महाराज के आश्रम की यज्ञशाला पहुंची। यहां विधि-विधान से कलश पूजन के बाद यात्रा का समापन हुआ। क्षेत्र के लोगों में श्री मोनी महाराज के प्रति गहरी आस्था है। बताया जाता है कि वर्ष 2016 में माघ मास की एकादशी के दिन उनका निधन हुआ था। तभी से हर साल श्रद्धालु उनकी पुण्यतिथि पर यह आयोजन करते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *