Headlines

फर्रुखाबाद में कल एक दिवसीय दौरे पर आएंगे सीएम योगी:बाढ़ पीड़ितों को बांटेंगे राहत सामग्री, पुलिस लाइन में तैयार हो रहा मंच




फर्रुखाबाद के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को फर्रुखाबाद आएंगे। वे पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर पुलिस लाइन के मैदान में तैयारियां तेजी से चल रही हैं। वाटरप्रूफ पंडाल में बैठेंगे लाभार्थी कार्यक्रम स्थल पर मंच और वाटरप्रूफ पंडाल तैयार किया जा रहा है। लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई जा रही हैं। महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग गैलरी बनाई गई हैं। बाढ़ पीड़ित लाभार्थियों के बैठने की व्यवस्था भी अलग रखी गई है। गर्मी को देखते हुए पंडाल में कूलर और पंखे लगाए जा रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और आवागमन को लेकर भी बैरिकेडिंग की जा रही है। हेलीपैड से मंच तक बनाया जा रहा रास्ता मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के लिए पुलिस लाइन परिसर में ही हेलीपैड तैयार किया जा रहा है। हेलीपैड को पूरी तरह बैरिकेड किया जा रहा है। यहां से मुख्यमंत्री के मंच तक पहुंचने के लिए अलग रास्ता भी बनाया जा रहा है। डीएम-एसपी ने देखी तैयारियां बुधवार को डीएम डॉ. अंकुर लाठर, एसपी आरती सिंह, एएसपी गिरीश कुमार सिंह, एडीएम अरुण कुमार, सीडीओ समेत अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पंडाल तैयार कर रहे ठेकेदार से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं को भी देखा गया। इस दौरान सांसद मुकेश राजपूत, कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर और भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा भी कार्यक्रम स्थल पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों की जानकारी ली। बारिश के कारण बदला कार्यक्रम स्थल मुख्यमंत्री का कार्यक्रम पहले अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के डबरी में प्रस्तावित था। लेकिन बारिश के कारण वहां कार्यक्रम स्थल पर दलदल की स्थिति बन गई। इसके बाद कार्यक्रम स्थल बदलकर पुलिस लाइन मैदान कर दिया गया। मंगलवार से पुलिस लाइन में कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं। जिनके मकान गंगा में समाए, उन्हें जमीन और धनराशि मुख्यमंत्री बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित करेंगे। इसके अलावा गंगा की बाढ़ में जिन लोगों के मकान समा गए हैं, उन्हें आवास निर्माण के लिए भूमि का पट्टा और धनराशि भी दी जाएगी। प्रशासन ने लाभार्थियों की बैठने से लेकर मंच और सुरक्षा व्यवस्था तक सभी तैयारियां पूरी करने में जुटा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *