![]()
नूंह में होडल रोड पर बीबीपुर मोड़ के पास सदर नूंह थाना पुलिस ने एक युवक को चोरी की बाइक समेत पकड़ा है। पुलिस खुनी नहर पर वाहनों की जांच कर रही थी, तभी आरोपी नूंह की तरफ से बाइक लेकर आ रहा था। पुलिस नाके पर पुलिस को देखकर उसने अचानक बाइक मोड़ ली और भागने की कोशिश की। युवक की हरकत से पुलिस को शक हुआ। टीम ने उसका पीछा कर कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान अलावलपुर निवासी तसस्वर के तौर पर हुई है। तलाशी लेने पर उसके पास से काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल मिली। बाइक पर आगे और पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी थी। पुलिस ने युवक से मोटरसाइकिल के कागजात और खरीद संबंधी बिल मांगे, लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। साइबर सेल से कराई बाइक की जांच मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने मोटरसाइकिल के चेसिस नंबर और इंजन नंबर की साइबर सेल से जांच कराई। जांच में पता चला कि यह मोटरसाइकिल मथुरा जिले के मगोर्रा थाना से चोरी हुई थी। वहां इसके चोरी होने का मामला दर्ज है। जांच अधिकारी शमीम ने बताया कि मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह चोरी की बाइक कहां से लाया था और उसे यह मोटरसाइकिल किसने दी। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि मोटरसाइकिल चोरी में आरोपी की क्या भूमिका है और क्या उसके साथ कोई और भी शामिल है। पुलिस पूछताछ के आधार पर मामले की आगे की जांच कर रही है।
Source link
नूंह पुलिस ने अरेस्ट किया बाइक चोर:नाकाबंदी देखकर भागने की कोशिश, शक होने पर पकड़ा, मथुरा से चुराई गई मोटरसाइकिल
