![]()
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हिंसा मामले में फरार आरोपियों की धरपकड़ जारी है। गुरुवार को आरोपी राम सिंह ने जल्द सरेंडर करने का दावा किया। उसने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया है। उसने कहा कि अपने धर्म के लिए लड़ने के कारण उसे अपराधी बनाया जा रहा है। उसने जेल में अपनी हत्या की आशंका भी जताई। इधर, पुलिस ने राम सिंह गुट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी घटना के दौरान शुरू से आखिर तक मौजूद थे। खपरगंज पथराव-तोड़फोड़ मामले में तीन और गिरफ्तार सिटी कोतवाली क्षेत्र के खपरगंज इलाके में पथराव और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने सोहेल और उसके साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके बाद अब पुलिस राम सिंह और उसके साथियों की तलाश कर रही है। गुरुवार को इस गुट के तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस का दावा है कि घटना के दौरान अक्षय सिंह, अभय शर्मा और मोनू गोस्वामी शुरू से आखिर तक मौजूद थे। लिहाजा, उनकी भूमिका को देखते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल दाखिल किया जाएगा। राम सिंह बोला-जेल में हो सकती है हत्या वहीं, राम सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया है। उसने कहा कि अपने धर्म के लिए लड़ने के कारण उसे अपराधी बनाया जा रहा है। राम सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस और जेहादी उसे टारगेट कर रहे हैं। वीडियो में उसने कहा कि वह जल्द ही पुलिस के सामने सरेंडर करेगा। इसके साथ ही राम सिंह ने जेल में उसकी हत्या की आशंका जताई है। वीडियो के आखिर में उसने हत्या होने पर माता-पिता का ख्याल रखने की अपील लोगों से कर रहा है। जानिए क्या है पूरा विवाद और क्यों हुआ पथराव दरअसल, 28 अगस्त की रात खपरगंज में युवकों के दो गुटों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि सोशल मीडिया पर की गई कथित टिप्पणी और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव होने लगा। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज करना पड़ा। इसी दौरान भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। इसमें तारबाहर टीआई रवि तिवारी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अलग-अलग केस दर्ज किए हैं।
Source link
बिलासपुर हिंसा,दूसरे पक्ष के तीन आरोपी गिरफ्तार:आरोपी राम सिंह बोला- धर्म के लिए लड़ रहा इसलिए टारगेट कर रहे; जेल में हत्या का डर
