Headlines

नूंह में विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान:पारिवारिक कलह, 4 साल पहले हुई शादी; पति समेत 5 पर केस




हरियाणा के नूंह जिले की अरावली कॉलोनी में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में मृतका के भाई सहीद की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान नेनाज के रूप में हुई है। उसकी शादी लगभग चार साल पहले अरावली कॉलोनी के यूनुस से हुई थी। दंपती की एक डेढ़ साल की बेटी भी है। शुक्रवार को नेनाज ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की। परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। लंबे समय से पारिवारिक कलह नेनाज लंबे समय से पारिवारिक कलह से जूझ रही थी। उसका मायका पलवल जिले के हथीन में है। घटना की सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग नूंह पहुंचे। इसके बाद मृतका के भाई सहीद ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी नूंह के शवगृह में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस मामले के जांच अधिकारी बलबीर ने बताया कि मृतका के भाई सहीद की शिकायत पर पति यूनुस सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *